- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआरोपियों ने शराब पार्टी में किया नोटों का बंटवारा

आरोपियों ने शराब पार्टी में किया नोटों का बंटवारा

- Advertisement -

सीकर. लक्ष्मणगढ़ कस्बे में अनाज कारोबारी के यहां 20 लाख रुपए का डाका डालने के बाद आरोपियों ने शराब पार्टी में नोटों का बंटवारा किया। नोटों को ठिकाने के बाद सभी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में निकल पड़े। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को रविवार को न्यायाधीश के समक्ष कर दो दिन का रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अब तक साढ़े आठ लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश के साथ डकैती में गई बाकी की रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि डकैती के आरोपी बादूसर निवासी पवन कुमार, पंकज ताखर व विकास कुमार के घर से ढाई-ढाई लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा मोडियावट निवासी ओमप्रकाश की सूचना पर उसके फार्म हाउस से एक लाख रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने अब तक इस वारदात में साढ़े आठ लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। वारदात के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सीकर सदर थाना इलाके में शराब पी और रुपयों का बंटवारा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने घरों में रुपए छिपा दिए और फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर अब तक पांच आरोपियों को पकड़़ लिया।सूनी राह में नोटों का परिवहन बना कारणलक्ष्मणगढ़ कस्बे में अनाज कारोबारी से लाखों की लूट के मामले में अब तक की जांच में सामने आया है कि लॉकडाउन होने के बाद भी यह कारोबारी देर तक कारोबार करता था। इसके बाद नोट और हिसाब की पर्चियां लेकर जाता था। लॉकडाउन की वजह से इस दौरान रास्ते में भी सुनसान ही रहता था। पुलिस ने अभी तक खुलसा नहीं किया है कि इस मामले में कारोबारी की रैकी किसने की। लेकिन पुलिस कडिय़ां जोड़कर रैकी करने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में काम करने वाले एक युवक की आरोपियों से पहचान थी। वह लगातार कारोबारी पर नजर भी रख रहा था। लेकिन इसका खुलासा उसके गिरफ्त में आने के बाद ही हो सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -