- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशिक्षक के वकील बेटे गोविंद सिंह डोटासरा यूं पहुंचे पीसीसी चीफ की...

शिक्षक के वकील बेटे गोविंद सिंह डोटासरा यूं पहुंचे पीसीसी चीफ की कुर्सी तक

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान की सियासत में कई दिनों से चल रही उठापटक के बीच अब उलटफेर हो गया है। बागी हुए सचिन पायलट (sachin pilot ) को मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (education minister govind singh dotasara)को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि डोटासरा प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री भी है। जिन्होंने वकालत से पंचायत समिति के चुनाव के जरिये राजनीति में प्रवेश कर पीसीसी चीफ तक की सीढिय़ां चढ़ ली है। एक शिक्षक के बेटे डोटासरा का राजनीतिक जीवन कुछ यूं शुरू होकर परवान तक पहुंचा है।
1981 में कांग्रेस के सदस्य बने1984 से 88 तक एनएसयूआई के जिला सचिव 1996 से 2000 तक विधि प्रकोष्ठ के संयोजक2001 से 2003 तक जिला कांग्रेस सचिव 2003-2010 तक साधारण सचिव 2005 – लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति प्रधान 2008- लक्ष्मणगढ़ से पहली बार विधायक बने2011 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त2013 में मोदी लहर के बावजूद लक्ष्मणगढ़ से दूसरी बार विधायक चुने गए-2018 के विधानसभा चुनाव में जीत की हेट्रिक के साथ शिक्षा राज्य मंत्री के स्वतंत्र प्रभार के साथ ट्यूरिज्म व देवस्थान विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया। -2020- पीसीसी अध्यक्ष
 
सात साल से जिलाध्यक्ष की कमान, जिताये सात विधायक
लंबे समय तक वकालत के पेशे से जुड़े रहे गोविंद सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहने के साथ सात साल से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी हैं। डोटासरा की अगुआई में ही 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की आठ में से सात विधानसभा सीट जीती थी। एकमात्र खंडेला की सीट पर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय महादेव सिंह खंडेला विजेता रहे थे, जिन्हें भी प्रयास कर वापस कांग्रेस में शामिल कर लिया। इससे पहले डोटासरा सीकर जिला कांग्रेस के सचिव, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और विधि प्रकोष्ठ के संयोजक भी रह चुके हैं।
 
तीन दिन से अहम भूमिकातीन दिन की सियासी उठापटक में भी डोटासरा अहम भूमिका में रहे। सियासी हलचल शुरू होने के साथ ही वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास जयपुर चले गए थे। सुत्रों की मानें तो सीकर, गंगानगर व हनुमानगढ़ के विधायकों से तारतम्य बनाए रखने की जिम्मेदारी इन्हें ही सौंपी गई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -