- Advertisement -
HomeNewsअस्पताल का औचक निरीक्षण

अस्पताल का औचक निरीक्षण

- Advertisement -

अस्पताल का औचक निरीक्षणसफाई व्यवस्था में मिली कमीसरदारशहर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सचिव एडीजे राजेशकुमार दडिया ने आज शाम राजकीय अस्पताल के लैबर रूप का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सफाई व्यवस्था में खामियां मिली। कक्ष की दीवारों में सीलन थी और सफाई व्यवस्था में भी खामी मिली। उन्होंने बताया कि लेबर रूम में जैसा वातावरण मरीजों को मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है। उन्होंने नवजातों के लिए केयर यूनिट, एएनएम निवास की व्यवस्थाएं, मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर भी जानकारी ली तथा गर्भवती महिलाओं के पोषण, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। आपको बता दें कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से हर माह इस प्रकार का निरीक्षण अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर सरदारशहर अतिरिक्त मुख्य न्याधीश प्रियांकर सिहाग, न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट चूरू राजेश कुमार, अस्पताल के प्रभारी डॉ.शंकरलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -