- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में आज भी आंधी व लू का अलर्ट

राजस्थान में आज भी आंधी व लू का अलर्ट

- Advertisement -

(Storm and heat alert in Rajasthan today) सीकर. राजस्थान के शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भी आंधी व लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शेखावाटी सहित प्रदेश के 10 जिलों में धूलभरी आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, पश्चिम राजस्थान के इलाकों में लू चलने की भी आशंका है।
कम दबाव की वजह से बदला मौसममौसम विभाग के अनुसार नमी कम होने के कारण लू के कारण बर्फीले इलाके में कम दवाब का क्षेत्र बन गया है। जिससे आंधी चल रही है। ठंडे इलाके में कम दवाब का क्षेत्र होने के कारण ही मैदानी इलाके में पहुंचने पर हवाएं गर्म हो रही है। जिससे गर्म हवाएं चलने की स्थिति बन रही है। शेखावाटी सहित प्रदेश के दस जिले में आगामी 24 घंटे के दौरान तेज अंधड आएगा। इस दौरान विभाग ने यलो एलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।
अंधड़ से जनजीवन प्रभावितइससे पहले मंगलवार को अंधड़ शेखावाटी सहित प्रदेश के कई इलाके प्रभावित रहे। सीकर जिले में दिनभर धूल भरी आंधी का दौर रहा। जिससे घरों से लेकर बाजार तक में धूल ही धूल नजर आई। वातावरण भी धूल से सना हुआ रहा। इस दौरान दक्षिण से पूर्व की तरफ से हवाएं चली। जिसकी दोपहर में रफ्तार बढकर 9.6 किलोमीटर तक पहुंच गई। आलम ये रहा कि धूलभरी आंधी की वजह से पैदल चलना व दुपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया। धूप भी दिनभर नदारद रही। जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, सीकर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, पिलानी में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री और चूरू में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अंचल में गर्मी का असर बढ़ेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -