सीकर.
सीकर कलक्ट्रेट परिसर में अब महात्मा गांधी की प्रतिमा राजस्थान सचिवालय की तर्ज पर लगेगी। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की पहल पर भामाशाहों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा भी तैयार करा ली है। 27 अगस्त को कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम करने की तैयारी कर ली है। गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक मनीष शर्मा व धर्मवीर कटेवा ने बताया कि रांका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सीकर कलक्ट्रेट के लिए प्रतिमा दान दी जाएगी। कटेवा ने बताया कि पूर्व महाधिवक्ता जीएस वाफना व जस्टिस जेके रांका ने सीकर कलक्टे्रट परिसर के लिए प्रतिमा दान दी है। पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया था। इस पर जिल कलक्टर सीआर मीना ने भी हरी झंडी दे दी थी। जिलास्तरीय आयोजन समिति के प्रेम सैनी व शिवभगवान नागा ने भी जिला प्रशासन को कई सुझाव दिए है।बजाज की प्रतिमा, लेकिन गांधी की नहींबैठक में सदस्यों ने कहा कि गांधी के पांचवे पुत्र के नाम से पहचाने जाने वाले जमनालाल बजाज की प्रतिभा तो बजरंग कांटा पर लगी हुई है। लेकिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा कही नजर नहीं आती। इस पर जिला कलक्टर ने भी कलक्ट्रेट परिसर में ही प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी दे दी।गांधी गैलरी बनाने का भी प्रस्तावकलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों से मिलने की प्रतीक्षा करने वाले लोगों को अब गांधी के साहित्य से रूबरू होने का मौका मिलेगा। कलक्टे्रट परिसर में इसके लिए जगह भी चिन्हित की जा रही है। प्रांरभिक तौर पर कलक्टर चैम्बर के सामने वाली हॉल में प्रदर्शन लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है।इनका कहना हैसीकर कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 27 अगस्त को कार्यक्रम प्रस्तावित है। भामाशाहों ने प्रतिमा दान देने का भी प्रस्ताव दिया है।सीआर मीना, जिला कलक्टर, सीकर
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…