- Advertisement -
HomeNewsबहनों ने कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

बहनों ने कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

- Advertisement -

– जिलेभर में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा होने के बावजूद बारिश के चलते बसों में महिलाओं की संख्या कम नजर आई।जालोर. शहर समेत जिलेभर में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन गुरुवार को मनाया गया। इस मौके बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे। वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने पर्व पर बहनों को उपहार भेंट किए। बारिश का असर इस पर्व भी नजर आया।मौसम का असर सफर पर दिखारक्षा बंधन पर्व पर राज्य सरकार की ओर से रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क थी। लेकिन बारिश के चलते जगह जगह पानी का बहाव और पानी का भराव हुआ। जिससे दोपहर तक बसों में महिलाओं की संख्या कम नजर आई।सिरे मंदिर पर दिखी भीड़, बांधे रक्षा सूत्रसावन मास का अंतिम दिवस होने के कारण गुरुवार को सवेरे से ही सिरे मंंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगानाथ महाराज से आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं के रक्षासूत्र भी बांधे गए। वहीं पूर्णिमा होने के कारण लोगों ने दान पुण्य भी किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -