- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा सीकर, तीसरे दिन भी तापमान...

देश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा सीकर, तीसरे दिन भी तापमान तीन डिग्री

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के शेखावाटी अंचल में सोमवार को तीसरे दिन भी तापमान तीन डिग्री के आसपास रहा। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो रविवार के मुकाबले महज .05 डिग्री ही ज्यादा रहा। कम तापमान से सर्दी का असर आज भी बढ़ा रहा। सोमवार की सुबह भी हल्के कोहरे में लिपटी आई। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा रहा। जहां दृश्यता में भी काफी कमी रही। हालांकि बाद में धीरे धीरे धूप खिलना शुरू हो गई। जिससे मौसम साफ होने के साथ आमजन को सर्दी से भी राहत मिली।
देश का दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा सीकरसीकर में सर्दी के सितम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीकर जिला रविवार को देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में दूसरे स्थान पर रहा। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार सीकर शहर पंजाब के अमृतसर के बाद सबसे ठंडा इलाका रहा। रिपोर्ट के अनुसार अमृतसर व सीकर शहर के न्यूनतम तापमान में भी महज .01 डिग्री का अंतर रहा।
फसलों के लिए वरदानबदला मौसम फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। कई जगह छा रहा कोहरा रबी फसलों के लिए वरदान बन गया है। रबी की फसलों को ओस रूपी पानी मिलने से प्राकृतिक नाइट्रोजन मिल रही है। जो फसल उत्पाद के लिए बेहतर माना जा रहा है।
पंचायत चुनाव पर असरशेखावाटी में बढ़ी ठंड का असर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव पर भी देखने को मिला। सीकर में जिला परिषद की 11 व पंचायत समिति के 83 सदस्यों के लिए नीमकाथाना, पाटन व खंडेला में आज सुबह शुरू हुए मतदान में मतदान केंद्र सुबह सुबह खाली रहे। सर्दी के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। धूप खिलने के बाद ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हुआ।
अभी और सताएगी सर्दीमौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में सर्दी का सितम अभी और बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व पश्चिम विक्षोभ से तापमान में गिरावट के साथ सर्द हवाओं का दौर भी देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -