- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर दुग्ध संघ के संचालन मंडल चुनाव 26 को

सीकर दुग्ध संघ के संचालन मंडल चुनाव 26 को

- Advertisement -

पलसाना. सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पलसाना में संचालन मंडल सदस्यों एवं अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यक्रम तय हो गया है। संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव 26 अप्रेल को एवं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 27 अप्रेल को होगा। चुनाव के लिए विशेष लेखापरीक्षक (जयपुर ग्रामीण) प्रकाशचन्द जिंजवाडिय़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव को लेकर कार्यक्रम तय होते ही संघ से जुड़े लोगों एवं चुनाव लडऩे की मंशा रखने वाले लोगों में हलचल शुरू हो गई है।ये रहेगा कार्यक्रमराजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण जयपुर की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार संचालन मंडल चुनाव को लेकर प्रक्रिया 12 अप्रेल से शुरू होगी। 12 अप्रेल को निर्वाचन का नोटिस एवं प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 18 अप्रेल को दोपहर एक बजे तक प्रस्तावित मतदाता सूची पर आपेक्षों की प्राप्ति। इसके बाद आपेक्षों की सुनवाई कर इसी दिन अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 22 अप्रेल को दोपहर साढ़े 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच कर वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 23 अप्रेल दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके बाद 26 अप्रेल को आवश्यक हुआ तो संचालन मंडल सदस्यों के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी।27 अप्रेल को चुना जायेगा अध्यक्षअध्यक्ष पद के लिए 27 अप्रेल को चुनाव होगा। सुबह नौ बजे से दस बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की सूची का प्रकाशन। बाद में साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच कर साढ़े 12 बजे वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। दोपहर एक बजे तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके बाद आवश्यक हुआ तो दोपहर बाद तीन बजे से चार बजे तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा और मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जायेगा। वहीं संचालन मंडल सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रियाएं 24 अप्रेल को ही पूरी की जायेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -