Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
बास्योड़ा पर ठंडे पकवानों से शीतला को रिझाया | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

बास्योड़ा पर ठंडे पकवानों से शीतला को रिझाया

सीकर. बच्चों बीमारियों से बचाने और शीतला माता को शीतलता पहुंचाने के लिए रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शीतला सप्तमी पर यहां शीतला चौक में स्थित मंदिर में हजारों भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में शनिवार रात से ही महिलाओं की कतार लग गई। …म्हारी सेडल माता..जैसे भजन गाते हुए महिलाएं हाथ में पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंची और वहां बास्योड़ा का भोग लगाया। दिन उगने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। लम्बी कतार लगाकर श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पत्थवारी की पूजा की। इस दौरान वहां मेले का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद खिलौनों आदि की खरीददारी की।
घरों में खाया ठंडा भोजन
श्रद्धालुओं ने शीतला सप्तमी पर व्रत रखकर ठंडा भोजन खाया। इसके लिए शनिवार को रांधा-पुआ पर ही महिलाओं ने घरों में पकवान बना लिए थे। दिन भर इन्हीं पकवानों का भोजन किया गया। घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया। ऐसे में चाय तक नहीं बनी। वहीं शीतला मंदिर में शाही लवाजमे के साथ कुंडारे का भोग लगाया गया। यहां कल्याणजी के मंदिर से शुरू हुई कुंडारा यात्रा शीतला मंदिर पहुंची वहां पर कुंडारा अर्पित किया गया।
भोर तक जमा गिंदड़ का रंग
शीतला चौक में शनिवार रात गिंदड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नंगारे की रिद्म पर लोग रातभर गिंदड़ खेलते रहे। गिंदड़ का दौर सुबह तक चला। बाद में आयोजन समिति की ओर से विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
गूंजने लगे गणगौर के गीतहोली के बाद अब गणगौर के गीत गूंजने लगे हैं। गणगौर पूजन की शुरूआत युवतियों ने होली का दहन की राख की पिंडिया बनाकर की थी। शीतला पूजन के बाद गणगौर पूजन करने वाली बालिकाओं ने मिट्टी की गणगौर बना कर पूजा शुरू कर दी। अब घरों में गणगौर का बिंदौरा, गुड़ला आदि परवान पर रहेंगे। बालिकाएं सुबह गणगौर पूजन के लिए पार्कों से दूब लेकर आएगी।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago