- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsनक्सली हमले का शिकार हुआ शेखावाटी का जवान

नक्सली हमले का शिकार हुआ शेखावाटी का जवान

- Advertisement -

सीकर. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन शहीद हो गए। जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कई जवान घायल हो गए। घायलों में राजस्थान के सीकर जिले का पलसाना निवासी जवान श्रीराम बाजिया भी शामिल है। जो कोबरा 206 बटालियन का हिस्सा थे। जानकारी के अनुसार ये सभी जवान रात करीब दस बजे एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। इसी दौरान ताड़मेटला क्षेत्र के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर नक्सलियों ने टीम को निशाना बनाते हुए आईईडी से हमला कर दिया। सुकमा जिले के एसपी केएल ध्रुव ने हमले की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि हमले के बाद सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया थ। लेकिन, इसी बीच असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
रायपुर अस्पताल में भर्तीजानकारी के अनुसार पलसाना निवासी श्रीराम बाजिया फिलहाल रायपुर अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। लेकिन, शरीर के कुछ अंग घायल है।
सर्च ऑपरेशन से लौटते समय हमलाजानकारी के अनुसार बुरकापाल, तेमलवाड़ा और चिंतागुफा में नक्सलियों की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। टीम जब सर्च ऑपरेशन से वापस लौट रही थी इसी दौरान देर रात जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक ***** में फंस गए। इन्हीं में से कुछ आईईडी की चपेट में आ गए।
ये हुए हताहतहमले में सहायक कमांडेंट नितिन शहीद हो गए। जबकि श्रीराम बाजिया के अलावा टीम के दिनेश सिंह, जगन्नाथ धान, संदीप, पटेल दीपक, सुद्धू व अनुरंज घायल हो गए। सभी घायलों का रायपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां कुछ जवानों की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। बतादें कि इससे पहले भी नक्सली कई बार देश के सुरक्षा बल को निशाना बना चुके हैं। जिसमें कई जवान शहीद भी हो चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -