- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी फिर जमा, माइनस 0.2 डिग्री पहुंचा पारा

शेखावाटी फिर जमा, माइनस 0.2 डिग्री पहुंचा पारा

- Advertisement -

सीकर.
शेखावाटी में सर्दी आज फिर सितमगर हो गई। दो दिन पहले कुछ इलाकों में हुई हल्की बरसात के बाद रातों रात सर्दी बढ़ गई और तापमान फिर माइनस में गोता लगा गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में आज तापमान माइनस 0.2 डिग्री पहुंच गया। जिससे आज सुबह सबकुछ जमा व थमा नजर आया। जमाव बिंदू से नीचे पहुंचे पारे से जहां खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। वहीं, आमजन की भी कंपकपी छूट गई। लोग जहां देर तक रजाई में दुबके रहे, वहीं गर्म कपड़ों में लदे हुए अलाव का सहारा लेते भी जहां तहां नजर आये। हालांकि सुबह 9 बजे बाद थोड़ी धूप खिली है, लेकिन नमी वाली सर्द हवा के बीच वह भी बेअसर नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन तापमान ऐसा और रह सकता है।
किसानों की बढ़ी चिंतातापमान फिर माइनस में गोता लगाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि माइनस में तापमान का दौर यदि लंबा रहा तो पाला पडऩे से फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि अब तब मौसम फसलों के अनुकूल बना हुआ था।
छाया कोहरातापमान में गिरावट के साथ आज अंचल के कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला। बाहरी खुले इलाकों में इसका असर ज्यादा रहा। जहां वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। वाहनों की रफ्तार कम रही।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -