- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsखेत मे भैंस घुसने को लेकर दो भाइयों के परिवार में लाठी-...

खेत मे भैंस घुसने को लेकर दो भाइयों के परिवार में लाठी- कुल्हाड़ी जंग, सात घायल

- Advertisement -

सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे के सांवलपुरा शेखावतान गांव में मंगलवार सुबह खेत में भैंस घुसने को लेकर दो भाइयों केे परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी व कुल्हाड़ी से जमकर वार किए। जिसमें दोनों पक्षों के सात जने घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी लोगों की मदद से अजीतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर चोट लगने पर एक महिला को जयपुर रेफर किया गया है।
ये है मामला जानकारी के अुनसार सांवलपुरा शेखावतान गांव में रामस्वरूप व गिल्लू राम दोनों भाई हैं। मंगलवार सुबह गिल्लू राम की भैंस रामस्वरूप के खेत में घुस गई थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जो हाथापाई से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी व कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना में गिल्लू राम के अलावा उसका बेटा सुभाष और बेटी सुमन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष में रामस्वरूप, उसकी पत्नी अणूती, बेटा गजानंद और बेटी अनिता घायल हो गए। जिन्हें अजीतगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर अणूती को जयपुर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
13 दिन पहले हो चुकी है हत्या सीकर जिले में 13 दिन पहले भी खेत में जानवर घुसने के विवाद में पड़ोसी की हत्या कर दी गई थी। नीमकाथाना के मावण्डा खुर्द में महेन्द्र कुमार के खेत में 25 अगस्त को पड़ोसी दीपक कुमार की बकरी घुस गई थी। जिसे लेकर महेन्द्र कुमार व दीपक में कहासुनी हो गई थी। महेन्द्र के बेटे विजय की रिपोर्ट के अनुसार गुस्साए दीपक ने महेन्द्र कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद महेन्द्र कुमार को नीमकाथाना के राजकीय कपिल अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया। इसके बाद एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान महेन्द्र ने 29 अगस्त को दम तोड़ दिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -