- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाजपा में संघ वालों को मिल रहे हैं टिकट, वसुंधरा राजे की...

भाजपा में संघ वालों को मिल रहे हैं टिकट, वसुंधरा राजे की भी चल खत्म- डोटासरा

- Advertisement -

सीकर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आरएसएस व गुटबाजी को लेकर फिर भाजपा पर निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा में केवल आरएसएस के जुड़े लोगों को ही चुनाव में टिकट दिया जाता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। डोटासरा शनिवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने सीकर पहुंचे थे। इस दौरान नवलगढ़ रोड स्थित आवास पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला साधा। डोटासरा ने धरियावद और वल्लभनगर चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के चयन पर कहा कि दोनों चुनावी क्षेत्रों में टिकट वितरण से साफ जाहिर होता है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। भाजपा में केवल संघ से जुड़े लोगों को ही टिकट दी जाती है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता टिकट वितरण को लेकर आपस में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने और एक दूसरे को चुनौती देने में लगे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी ही पार्टी के नेता गुलाबचंद कटारिया दोनों विधानसभा में टिकट वितरण को लेकर चुनौती दे रहे हैं। भींडर और कोरोना महामारी से दिवंगत हुए विधायक कन्हैया लाल के पुत्र को टिकट नहीं लेने की चुनौती कटारिया ने पूरी भी कर दी। इससे ये भी साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भाजपा की राजस्थान इकाई में कोई चल नहीं रही।
किसान विरोधी केंद्र सरकारप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों पर अत्याचार करती जा रही है। पहले किसान विरोधी तीन काले कानून पारित किए, जिसके विरोध में किसानों का आंदोलन 10 महीनों से भी ज्यादा समय से समय से जारी है और अब लखीमपुर खीरी में जो घटना हुई वह झकझोर देने वाली है। उन्होंने मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -