- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसाक्षी महाराज ने कहा- किसान आंदोलन राजनीतिक स्टंट

साक्षी महाराज ने कहा- किसान आंदोलन राजनीतिक स्टंट

- Advertisement -

सीकर/लक्ष्मणगढ़. उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि किसान आंदोलन एक राजनीतिक स्टंट है। कहा कि किसान आंदोलन करने वाले कांग्रेसी है। कांग्रेस पार्टी अपनी जमीन बचाने के लिए एक साजिश के तहत आंदोलन करवा रही है। तभी तो पंजाब से आंदोलनकारियों को समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने 2014 में अजीत सिंह की पार्टी से चुनाव लड़ा था। उनको 9 हजार वोट भी नहीं मिले थे। अब जमीन तलाशने के लिए किसान आंदोलन खड़ा कर दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि यह आंदोलन नहीं होकर महज राजनीतिक स्टंट है। निजी यात्रा पर लक्ष्मणगढ़ आए सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही। महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को किसानों का सच्चा हितैषी बताया।
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है, इसको नकारा नहीं जा सकता
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे नेता है जो असंभव कार्य को भी संभव करके दिखा रहे हैं। देश में अब विपक्ष के पास कुछ बचा ही नहीं है। पेट्रोल और रसोई गैस की कीमत बढ़ी है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता। लेकिन 65 साल में 13 करोड़ और 5 साल में 15 करोड़ गैस कनेक्शन भी दिए हैं। इस देश में अब बहुत कुछ पहली बार हो रहा है। धारा-370 हटाकर कश्मीर को बचा लिया। अयोध्या में राम मंदिर बगैर किसी विरोध के बन रहा है। मोदी देश की राजनीति करते हैं।
कांग्रेस में कभी मां तो कभी बेटा अध्यक्षउन्होने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की तरह नहीं है कि कभी बेटा अध्यक्ष बने तो कभी मां। फिर बेटा और फिर मां। वो एक परिवार से बाहर नहीं निकलते हैं। राम मंदिर के बाद काशी और मथुरा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा-मोदी है तो मुमकिन है।
 
भाजपा नेता दिनेश जोशी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने किया स्वागतइससे पहले सांसद साक्षी महाराज के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने पर भाजपा नेता दिनेश जोशी की अगुवाई में स्थानीय भाजपाईयों ने उनका भावभीना स्वागत कर आशीर्वाद लिया। सांसद साक्षी महाराज ने लक्ष्मणगढ़ में भाजपा संगठन को लेकर जोशी से चर्चा परिचर्चा भी की। महाराज ने 2024 के लोकसभा चुनावों व आगामी राज्य चुनावों के लिए अभी से कमर कसने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष मधु दायमा, नेता प्रतिपक्ष ललित पुरोहित, पार्षद प्रदीप शर्मा, विष्णु शर्मा, रामावतार पंवार, मुकेश सैनी, सज्जन सैनी, अमित जोशी, राजेन्द्र खींची, वीरेन्द्र नायक सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। दूसरी ओर भुतनाथ मंदिर पहुंचने पर साक्षी महाराज का सनातन धर्म नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल के बनवारीलाल पुजारी, दीनदयाल जोशी, भगवा रक्षा वाहिनी के जयशंकर पुजारी, नथमल भंडारी, विजय जोशी, विजय ढंड, चंडीप्रसाद त्रिवेदी, अशोक पाराशर, विजय वेदी, ज्योति चौमाल सहित अनेक कस्बेवासी मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -