- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरेजीडेंसी बेचकर छीन रहे सुविधा, कोतवाली पहुंचे निवासी

रेजीडेंसी बेचकर छीन रहे सुविधा, कोतवाली पहुंचे निवासी

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर की हरलालका रेजीडेंसी के रहवासियों ने रविवार को फ्लेट विक्रेताओं खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने फ्लेट खरीदने के बाद से विक्रेताओं पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। प्रशासन से समस्या जल्द हल करने की मांग भी उठाई है। मामले में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए रेजीडेंस निवासी कोतवाली भी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को आपबीती बताकर जल्द उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान रेजीडेंसी के पुरुष व महिलाएं दोनों मौजूद रही।
गार्ड व स्वीपर को निकाला, बिजली व पानी कर रहे बंदकोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे रेजीडेंसी निवासी डा. संदीप व ललिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने रेजीडेंसी में फ्लेट खरीदा था। लेकिन, अब फ्लेट विक्रेता मनीष व आशीष हरलालका कभी बिजली काटकर तो कभी लिफ्ट व पानी जैसी सुविधाएं बंद कर रेजीडेंसी के लोगों को परेशान कर रहे हैं। स्वीपर व चौकीदार को भी निकाल दिया है। जिससे रेजीडेंसी में सफाई व सुरक्षा की व्यवस्था भी नहीं रही। दोनों आरोपी रेजीडेंसी में रहने वाले लोगों से गाली गलौच करते हैं। उन्होंने बताया कि अव्यवस्थाओं के साथ रेजीडेंसी में आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का डर भी उन्हें हर समय सताता रहता है। ऐसे में पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
पार्टनर के साथ विवाद का मामलामामला रेजीडेंसी तैयार करने वाले साझेदारों के बीच विवाद का बताया जा रहा है। कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पहुंचे रेजीडेंसी निवासियों ने बताया कि आरोपी रेजीडेंसी के उनके पार्टनर से विवाद को लेकर ऐसा कर रहे हैं। वे रेजीडेंस के लोगों पर दबाव बनाकर पार्टनर से हिसाब करवाना चाहते हैं। इसी के चलते वे रेजीडेंसी के लोगों केा परेशान करके दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टनर से हिसाब करवाने के लिए रेजीडेंसी के लोगों को बार बार कह भी रहे हैं। लोगों ने कहा कि सुकून से रहने के लिए फ्लेट लिया था, लेकिन फ्लेट बेचने वालों ने ही सुकून छीन रखा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -