- Advertisement -
HomeNewsयहां बैठकर जताया विरोध

यहां बैठकर जताया विरोध

- Advertisement -

ब्यावर. शहर की सूरज कॉलोनी व अर्चना कॉलोनी में पानी निकासी नहीं होने से कीचड़ जमा हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सोमवार को नगर परिषद पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। सांकेतिक धरना देकर कीचड़ की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह कीचड़ हो रखा है। पानी की निकासी नहीं होने से यह समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इसके अलावा फेसेलिटी को विकसित किए जाने की भी मांग की। इन समस्याओं को लेकर क्षेत्रवासी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्रवासी सांकेतिक धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पार्षद मोतीसिंह सांखला, ईश्वर तंवर एवं राधेश्याम प्रजापत, प्रभुसिंह, गोवर्धन सिंह, सत्यनारायण वैष्णव, मनोहर साहू, महेन्द्र कोठारी, लाला वैष्णव, पंकज अग्रवाल, राजाराम साहू, रत्नेश रुनवाल, सागर नेनिवाल, सन्तोष डागा, अशोक सोनी, गिरधारीसिंह, अनिल अजमेरा, रामजी चौहान, पप्पू साहू, शिव खींची, शिव प्रजापत, राजेश साहू, हिमालय आचार्य, मोहित सोनी, प्रीतम छिंपा, ललित साहू, रमेश जी सोनी, हीरालाल जांगिड़ सहित अन्य शामिल रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -