- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसिर पर सीपीयू व गले में की-बोर्ड लटकाकर सोशल मीडिया पर दिया...

सिर पर सीपीयू व गले में की-बोर्ड लटकाकर सोशल मीडिया पर दिया धरना

- Advertisement -

सीकर. कोरोना की वजह से सभी विभागों की भर्ती पूरी तरह लॉकडाउन है। बेरोजगारी के दर्द से परेशान युवाओं ने अब सरकार को जगाने के लिए वर्चुअल प्रदर्शन का सहारा लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अब तक एक बार भी कम्प्यूटर शिक्षक व अनुदेशक की भर्ती नहीं होने पर आक्रेशित बेरोजगारों सोशल मीडिया पर वर्चुअल धरना दे रखा है। जिसमें वे सिर पर सीपीयू तो कभी गले में की-बोर्ड व माउस लटकाकर आक्रोश प्रदर्शित कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ नारे बोलने के साथ लिख भी रहे हैं। राजस्थान राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा व बेरोजगार संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपेश ने बताया कि अब तक कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर 60 हजार से अधिक ट्वीट हो चुके है।
गले में लटकाए की-बोर्ड, सिर पर रखा सीपीयूप्रदर्शन के पांचवे दिन बेरोजगारों ने अनूठे तरीके से वर्चुअल प्रदर्शन किया। इसमें बेरोजगारों ने गले में की-बोर्ड लटका लिए तो सिर पर सीपीयू को रख लिया। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार या तो जल्द भर्ती निकाले या फिर डिग्री वापस लें। चेतवानी भी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को ओर भी तेज किया जाएगा।
शिक्षकों के अभाव में कबाड़ बनी लैब, 14 हजार पद खालीराज्य सरकार ने बच्चों को आईटी में महारथी बनाने के लिए कम्प्यूटर शिक्षा भले ही अनिवार्य कर रखी हो लेकिन सब कुछ जुगाड़ के भरोसे हो रहा है। कम्प्यूटर शिक्षकों के अभाव में कई स्कूलों में तो कम्प्यूटर लैब भी कबाड़ बनती जा रही है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि प्रदेश में 14 हजार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त है। इसके लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री घोषणा कर चुके है। लेकिन नियमों की पेचीदगी की वजह से विज्ञप्ति जारी नहीं हो सकी। उन्होंने जल्द भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। इधर, सरकारी सुत्रों के मुताबिक सरकार ने लगभग सात हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रखी है। सूत्रों की मानें तो कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती की फाइल को पिछले दिनों वित्त विभाग से भी अनुमति मिल गई थी। ऐसे में लॉकडाउन के बाद इस भर्ती से भी रोजगारों को राहत दिए जाने की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -