- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआमसभा में वार्षिक लेेखा-जोखा प्रस्तुत किया

आमसभा में वार्षिक लेेखा-जोखा प्रस्तुत किया

- Advertisement -

खाटूश्यामजी. अलोदा ग्राम सेवा सहकारी समिति में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन अध्यक्ष बीरबल सिंह ओला की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच संजू देवी बतौर मुख्य अतिथि थी। व्यवस्थापक मूलचंद महला ने वर्ष 2019-20 का वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत कर 34 लाख का बजट पारित करवाया। कृषि पर्यवेक्षक सागरमल ने फसलों संबंधी जानकारी दी। सीकर केन्द्रीय बैंक की अति. अधिशाषी अधिकारी ज्योति साई ने ऋण संबंधी जानकारी दी। इधर मंढा मदनी ग्राम सेवा सहकारी समिति में आमसभा का आयोजन अध्यक्ष दुदाराम बाजिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मूलचंद महला ने समिति के लेखे जोखे को प्रस्तुत कर आगामी वर्ष 2019-20 का 67 लाख का समिति बजट पारित करवाया। इस अवसर पर नए सदस्य बनाए गए। कृषि पर्यवेक्षक चोथमल ने उन्नत फसल के बारे में बताया।
लोसल. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कस्बे के बाबा खींवादास महाविद्यालय सांगलिया से पैदल गांधी संकल्प यात्रा निकाली। सांसद का जगह जगह स्वागत किया गया। सांसद ने बताया कि 150वीं जयंती के उपलक्ष मे प्रधानमंत्री मोदी के आदेश पर प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सांसदों द्वारा 150 किमी तक पैदल गांधी संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसी के तहत गुरूवार को सांगलिया से बाबा रामेदव मंदिर लोसल तक 10 किमी की यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा 2 अक्टूम्बर से शुरू की गई है। जो लोह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूम्बर को समापन होगा।
सांसद ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा काम में नहीं लेने का प्रण करना होगा तभी देश में यह बंद हो पाएगी और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विष्णू चेतानी,प्रेमङ्क्षसह बाजौर,गोरधन वर्मा,हरिराम रणवां,रामेश्वरलाल रणवां,हरीश कुमावत,केडी बाबर,जिला प्रमुख अर्पणा रोलन,गोविंदराम बिजारणियां,करणसिंह मंगरासी सहित बडी़ संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -