- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअवैध पिस्टल लेकर बाजार में घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

अवैध पिस्टल लेकर बाजार में घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

- Advertisement -

सीकर/नीमकाथाना. बाजार में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जप्त किया है। पिस्टल कहां से खरीदी कर लाई गई इसके बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाल राजेश कुमार डूडी ने बताया कि शाम को रामलीला मैदान में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा से पूछताछ की तो उसके पास अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने आदर्श कॉलोनी निवासी आरोपी घनश्याम दर्जी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। बुधवार को सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। ———————-मारपीट के आरोपियो को जेलथोई. थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी नेकीराम जाट व महावीर को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को अवकाशकालीन न्यायालय सीकर में पेश किया। थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को नीमकाथाना जेल भेज दिया गया है। इनके खिलाफ 25 मार्च को मनोज कुमार लील के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -