- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशराब के नशे में एंबुलेंस चालक से भिड़ा टोलकर्मी, विवाद बढ़ा तो...

शराब के नशे में एंबुलेंस चालक से भिड़ा टोलकर्मी, विवाद बढ़ा तो मौके पर पहुंची पुलिस

- Advertisement -

सीकर.
झुंझुनूं से रैफर मरीज को लेकर आ रहे एंबुलेंस चालक और टोलकर्मी के बीच में विवाद हो गया। कथित रूप से शराब के नशे में टोलकर्मी ने देर रात को बेरीकेड़्स नहीं खोला। विवाद होने पर दादिया पुलिस रात को मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर टोलकर्मी वहां से भाग गया। इस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने टोलकर्मी लोकेश निवासी आगरा को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी चेतराम ने बताया कि देर रात को टोल पर विवाद होने की सूचना मिली थी। एएसआई हरिसिंह को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं से एक मरीज को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया। एंबुलेंस चालक उसे जयपुर लेकर जा रहा था। रास्ते में दादिया टोल पर वह पहुंचा। टोल पर बेरीकेड्स लगा हुआ था। चालक ने बेरीकेड्स हटाने को कहा। वहां पर लोकेश शराब के नशे में बैठा हुआ था। बेरीकेड्स हटाने को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच में विवाद बढऩे पर लोग जमा हो गए। इसके बाद दादिया पुलिस को विवाद होने की सूचना दी गई। पुलिस के आने पर टोलकर्मी वहां से मौका देखकर भाग गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने लोकेश को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -