- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपुलिस पब्लिक संवाद : बेपटरी यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग

पुलिस पब्लिक संवाद : बेपटरी यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग

- Advertisement -

सीकर/रामगढ़ शेखावाटी. पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम में शुक्रवार को रामगढ़ शेखावाटी पुलिस थाना में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से बातचीत कर कस्बे के कई मुद्दों पर बातचीत की। रामगढ़ शेखावाटी थानाधिकारी उमाशंकर शर्मा ने नगर मेें व्यवस्था सुधार के लिए सुझाव दिए। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा कस्बे में यातायात व्यवस्था को लेकर हुई। थानाधिकारी उमाशंकर ने नगर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए उचित कदम उठाने, आमजन से नगर में यातायात सहित अन्य संवेदनशील विषयों में मिलकर सहयोग करने की बात कही। वरिष्ठ नागरिकों ने चर्चा में नगर में सट्टा, आखर सट्टा, बाइपास पर बेतरतीब से खड़े रेहडी चालकों को व्यवस्थित खड़े करने की, युवाओं में बढ़ते नशा की प्रवृति पर रोक लगाने की बात कही। इस दौरान मकसूद भाटी, शिवप्रसाद सोनी, कोलकाता प्रवासी काशीप्रसाद छापोलिया, रामगढ़ विकास युवा मंच अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सप्तऋिर्षि सेवा न्यास कार्यकारणी अध्यक्ष सुरेश शर्मा, व्यापार मंडल निर्वतमान अध्यक्ष रमेश जोशी, भवानीसिंह शेखावत, दिलीप सोनी, दिनेश सारस्वत, सर्वव्यापी ब्राह्मण महासंघ के संरक्षक प. भरत दाधीच, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट शेखावाटी संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, अकरम, प्रशांत जोशी, आदि मौजूद रहे।———————ये हुए सवालसवाल : बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार कर जाम के स्थानों पर यातायातकर्मी लगाएं।जवाब : अतिरिक्त यातायात कर्मी तैनात करने के लिए उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। यातायात के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर अमल में लाएगें। बाजार में सुधार के लिए कई बार प्रयास करने पर आमजन का सहयोग नहीं मिला। आमजन बाजार में वाहन को सही से खडा करे।सवाल : सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों के मोबाईल नम्बर अंकित करवाएं।जवाब : वारदात होने पर उन्हें सूचना दे सकते है। तबादला प्रक्रिया के तहत बीट अधिकारी व प्रभारी के पुराने नम्बर अंकित है। शीघ्र ही पुलिस प्रशासन की ओर से नगर के सार्वजनिक व मुख्ख्य स्थानों पर अंकित करवाने की बात कही।सवाल : क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं।जवाब : अपराधियों पर नजर रखने व अपराधियों की शिनाख्ख्त के लिए नगर में सीसीटीवी कैमरे होना बहुत आवश्यक है। जब उन्होंने थानाधिकारी का पद सम्ंभाला तब से सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात सीएलजी बैठक कही। बाजार में कैमरे नही होना काफी चिंताजनक है।सवाल : युवाओं में नशा की लत बढ़ रही है।जवाब : पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाती है। आमजन भी बदमाशों को पकड़वाने में सहयोग नहीं करते है। पुलिस बदमाशों का पीछा करती है तो आमजन सहयोग नही करते है। लूट के समय में आमजन की भागीदारी नही होती है। बदमाश वारदात के बाद फरार हो जाते है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -