रैवासा. श्री दिगम्बर जैन भव्योदय अतिशय क्षेत्र रैवासा में 25 वां रजत वार्षिक मेला रविवार को भरा। इस दौरान सुबह छह बजे सीकर के पाश्वानाथ मंदिर भवन से आर्यिका विभाश्री माताजी से आशीर्वाद लेकर विशाल पदयात्रा रैवासा पहुंची। यहां सुबह आठ बजे वृहद शांति धारा और सुबह नौ बजे 1008 भगवान सुमतिनाथ विधान मंडल हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष दीपचन्द काला ने बताया कि दोपहर एक बजे ध्वजारोहण, दीप प्रज्जवल, चित्र अनावरण का कार्यक्रम हुआ। वार्षिक मेले के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री लालचंद कटारिया व अध्यक्ष निर्मल कुमार झांझरी डिमापुर का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद ठोलिया ने बताया कि शाम चार बजे से भगवान के महामस्तकाभिषेक हुए। इसके बाद भगवान को रथ में विराजमान कर मुख्य मंदिर तक रथयात्रा निकाली गई। वार्षिक मेले में सीकर,नागौर एवं जयपुर के सैकड़ों भक्त शरीक हुए।श्रीराम विवाह का मंचन हुआचला. ग्राम गुहाला में आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में चल रही रामलीला के चौथे दिन भगवान श्री राम के चरित्र चित्रण में भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाकर माता सीता से विवाह किया और धनुष की प्रत्यंचा चढाने के बाद भगवान श्री परशुराम क्रोधित होकर जनक के दरबार में पहुंचे और वहां पर लक्ष्मण परशुराम संवाद हुआ। मंडल अध्यक्ष कानाराम पटवारी ने बताया कि सोमवार को रामलीला में श्रीराम बनवास की रौचक लीला का मंचन किया जाएगा।
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…