- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसात समंदर पार से मंडावा पहुंचने लगे पावणे

सात समंदर पार से मंडावा पहुंचने लगे पावणे

- Advertisement -

मंडावा. नवम्बर शुरू के होने के साथ ही मंडावा में भ्रमण करने वाले विदेशी सैलानियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिदिन 15 से 20 दल रोज आने लगे हैं। जिससे विदेशी सैलानियों की हलचल बढऩे लगी है। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़़ेे लोगों में प्रसन्नता दिखाई देने लगे हैं। रविवार को भी फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, इटली सहित यूरोपियन पर्यटकों के कई दलों ने यहां भ्रमण किया। आगे भी सीजन अच्छा रहने की संभावना लग रही हैं। सीजन नवम्बर से मार्च तक चलता है।
इनका कहना है-
विदेशी सैलानियों के आने का सीजन शुरू हो गया है। जो मार्च – अप्रेल चक चलता है। गत सालों की तुलना में इस साल सीजन ठीक चल रहा है। लगभग कमरों की बु़किंग हो रही है। इस साल का सीजन अच्छा चलने की संभावना लग रही है।
– रवि कुमार बारी, व्यवस्थापक होटल
सीजन अच्छा चलने लगा है। साथ ही फिल्म यूनिट के लोग ठहरने के कारण आमतौर सभी कमरों की बुकिंग पूरी चल रही है। इन दिनों होटल के कमरों की बुकिंग हाउसफुल चल रही है। जिसमें फिल्म यूनिट के लोग भी ठहरे है।
-मदन सिंह पाटोदा , होटल संचालक
पुष्कर मेले का असर
अजमेर में चल रहे पुष्कर का मेला के कारण भी यहां विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ी है। पुष्कर जाने वाले कई विदेशी पर्यटक दिल्ली से मंडावा होकर पुष्कर पहुंचते है। फिर पुष्कर से बाडमेर, जयपुर व आगरा होकर वापस दिल्ली जाते हंै। कुछ विदेशी पर्यटक खास तौर पर पुष्कर मेले के लिए ही आते हैं। जिसका असर यहां भी देखने को मिलता है। रविवार को सैलानियों के करीब 20 से अधिक गु्रप मंडावा भ्रमण करने के लिए आए।
-महावीर थलिया, होटल व्यवसायी।
अधिकांश ग्रुप यूरोपियन
वैसे तो यूएसए, कनाडा, स्वीट्जरलैंड, चाइना, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया आदि देशों से भी पर्यटक आते हैं। लेकिन सीजन में आने वाले अधिकांश विदेशी पर्यटक यूरोपियन देशों से आते हैं। जिनमें फ्रांस, इटली, जर्मनी, हालैंड, स्पेन देशों के पर्यटक अधिक आते हैं। इन दिनों पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ी है। सीजन शुरू होते ही इनके 15 से 20 ग्रुप प्रतिदिन आने लगे हैं।
ओमसिंह डाबड़ी व नरेश मीठवास, स्थानीय गाइड[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -