- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsट्रेंकुलाइज के बाद पैंथर की मौत, शरीर पर मिले निशान

ट्रेंकुलाइज के बाद पैंथर की मौत, शरीर पर मिले निशान

- Advertisement -

सीकर/गणेश्वर/टोडा. राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के बालेश्वर गांव के खेत में मिले घायल पैंथर ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इससे पहले जयपुर के चिडिय़ाघर से पहुंची रेस्क्यू टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर लिया था। जिसे नीमकाथाना रेंज ले जाया गया तो पिंजरे से निकालते समय वह मृत मिला। जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग की टीम ने उसके शव को दफना दिया।
घायल मिला था पैंथर नीमकाथाना के बालेश्वर गांव में मंगलवार सुबह एक खेत में पैंथर देखा गया। जो बीमार हालत में चलता- गिरता दिख रहा था। सूचना पर क्षत्रिय वन अधिकारी श्रवण बाजिया, फोरेस्टर रवि सिंह भाटी व हरलाल सिंह सहित वन विभाग व पाटन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने मौका मुआयना कर पैंथर की सूचना जयपुर रेस्क्यू टीम तक पहुंचाई। जिसके करीब चार घंटे बाद पहुंची जयपुर चिडिय़ाघर की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज किया। लेकिन, नीमकाथाना रैंज में ले जाने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। रेस्क्यू टीम के अनुसार पैंथर के पीछे के हिस्से में घाव मिला है। जिसमें कीड़े लगे हुए थे। उसका एक दांत भी टूट गया था।
लड़ाई में हुआ घायल पैंथर रात को दूसरे पैंथर से लड़ाई में घायल होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बीती देर रात को गांव में दो पैंथर लड़ रहे थे। जिसमें घायल होने पर वह पैंथर वापस वन क्षेत्र में नहीं लौट सका। ग्रामीणों के अनुसार वह चलते हुए बार बार गिर रहा था। इससे पहले पैंथर बालेश्वर – टोडा सड़क मार्ग पर भी काफी देर तक बैठा रहा था। लेकिन, बाद में धीरे- धीरे चलते हुए खेत में पहुंच गया।
इस महीने दूसरी बार मूवमेंटसीकर में पैंथर की इस महीने में ये दूसरी मूवमेंट है। इससे पहले 10 नवंबर को एक पैंथर अजीतगढ़ की कॉलेज में घुस गया था। जहां एक स्टोर में घुसने पर कर्मचारी ने उसे बाहर से बंद कर दिया था। बाद में जयपुर चिडिय़ाघर की टीम उसे रेस्क्यू किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -