Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
डेयरी में 30 साल बाद निकली भर्ती मेें पलसाना के केवल 4 पद | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

डेयरी में 30 साल बाद निकली भर्ती मेें पलसाना के केवल 4 पद

पलसाना. प्रदेश के दुग्ध संघों में लम्बे से खाली पड़े अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विभिन्न पदों पर आरसीडीएफ की ओर से करीब तीस साल बाद करवाई जा रही भर्ती में सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना को भी उम्मीद जगी थी, लेकिन आरसीडीएफ की ओर से सीकर संघ में केवल चार पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जबकि डेयरी में अधिकांश पद लम्बे समय से खाली पड़े हंै और एक एक अधिकारी कर्मचारी को कई विभागों की जिम्मेदारियां देखनी पड़ रही है। ऐसे में यह भर्ती ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगी। वहीं कई वर्षों से भर्ती की उम्मीद में डेयरी में काम कर रहे कर्मचारियों की उम्मीदों को भी झटका लगाया है।आरसीडीएफ जयपुर की ओर से सहकारिता बोर्ड के माध्यम से करवाई जा रही भर्ती सीकर दुग्ध संघ में करीब तीस साल बाद किसी पद के लिए भर्ती हो रही है। इस दौरान डेयरी में कई सालों में अधिकांश अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हंै, जिससे वर्तमान में डेयरी में अधिकांश पद रिक्त हैं। लेकिन आरसीडीएफ की ओर से भर्ती के लिए जारी की गई विज्ञप्ति के दौरान डेयरी में खाली पड़े पदों को लेकर कोई ध्यान नहीं रखा गया है।पलसाना के डेयरी के लिए भर्ती में एक डेयरी टेक्नीशियन, एक लैब केमिस्ट व दो पद प्लांट हेल्पर सहित केवल चार पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।ठेकेदारी प्रथा को मिल रहा बलडेयरी में करीब 70 से ज्यादा अधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में संघ के स्थाई कर्मचारी एमडी सहित एक दर्जन से भी कम लोग हैं। ऐसे में संघ के कार्य संचालन के लिए एक एक अधिकारी को कई विभागों की जिम्मेदारी के साथ ही ठेके पर रखे कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है। जिसमें कई कर्मचारी तो ऐसे भी है जिनकों पद से बड़ी जिम्मेदारी का भी निवृहन करना पड़ रहा है।आरसीडीएफ की ओर से लम्बे समय बाद हो रही भर्ती में डेयरी में वर्षों से काम कर रहे उन कर्मचारियों की उम्मीदों को भी झटका लगा है, जिनको उम्मीद थी कि डेयरी की ओर से जब भी कोई भर्ती निकाली जायेगी तो या तो उनको स्थाई किया जायेगा या फिर भर्ती प्रक्रिया के दौरान उनको किसी प्रकार से बोनस अंक देकर वरियता दी जायेगी। इसमें भी पूर्व में डेयरी में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बोनस अंक जैसा प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में डेयरी में वर्षों से स्थाईकरण और भर्ती की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों की उम्मीदों को झटका लगा है।इनका कहना है…बिना कर्मचारियों के काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी जो कर्मचारी अधिकारी है उनके पास वर्क लोड ओवर है। साथ ही भर्ती भी चार पदों के लिए ही निकली है। हालांकि इसमें दूसरे चरण में बढ़ाने की बात जरूर कही है। लेकिन फिलहाल डेयरी में करीब 75 पदों की आवश्यकता है और काम कर रहे है दस से भी कम कर्मचारी। ऐसे में काम करना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। केसी मीणा, एमडी, सीकर दुग्ध संघ, पलसाना

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago