- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsएक छात्रा की बस की छत से गिरने पर हुई मौत, दूसरी...

एक छात्रा की बस की छत से गिरने पर हुई मौत, दूसरी हुई लापता

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार को एक छात्रा की बस की छत से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। जबकि पढऩे गई एक छात्रा लापता हो गई। घटना जिले के पाटन व रामगढ़ शेखावाटी इलाके की है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
छत से उतरते समय चली बस, गिरने पर छात्रा की मौतजिले के पाटन इलाके के सोहनपुरा गांव में बुधवार को एक छात्रा की बस से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोहनपुरा निवासी छात्रा तनीषा (20) पाटन में कंप्यूटर कोर्स करने जाती थी। बुधवार को कंप्यूटर शिक्षण संस्थान से वापस लौटते समय तनीषा अपने गांव में उतर रही थी। तभी बस चालक ने बस चला दी। जिससे तनीषा नीचे गिर गई। घटना में तनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नजदीकी लोगों ने पाटन के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति होने के कारण उसे नीमकाथाना रेफर किया गया। पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
अंग्रेजी सीखने गई किशोरी लापताइधर, रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के नया बस स्टैंड के पास स्थित एक छात्रा लापता हो गई। मामले में छात्रा की दादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पोती चचेरी बहन के साथ चूरू अंगे्रजी शिक्षण के लिए जाती थी। बुधवार सुबह भी वह चचेरी बहन के साथ घर से चूरू पढऩे का कह कर निकली थी। लेकिन, बस स्टेंड पर ही उसने पेट दर्द की बात कहते हुए वापस घर जाने की बात कही। पर वह वापस घर नहीं लौटी। जिसकी जानकारी शाम को चचेरी बहन के घर आने पर हुई। इसके बाद युवती हर ओर तलाश करने पर भी नहीं मिली। बुजुर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -