Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
‘धनतेरस’ पर झूम उठा सीकर: एक दिन में बिके 30 करोड़ के वाहन, आज भी बाजार रहेगा गुलजार | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

‘धनतेरस’ पर झूम उठा सीकर: एक दिन में बिके 30 करोड़ के वाहन, आज भी बाजार रहेगा गुलजार

सीकर.
Dhanteras 2019 : दीपोत्सव और धनतेरस के पहले दिन शुक्रवार को कुबेर ने बाजार ( Business on Dhanteras in Sikar Market ) में जमकर धन बरसाया। तेरस शाम को शुरू हुई, लेकिन खरीद के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। कपड़ों और बर्तन से लेकर इलेक्ट्रोनिक उत्पाद तथा वाहनों से लेकर रियल स्टेट में जबरदस्त पैसा बरसा। ऑनलाइन शॉपिंग का भी अच्छा बूम ( Boom on Dhanteras in Market ) रहा। कपड़े, मोबाइल व जूते व घरेलू सजावट के सामान ज्यादातर ऑनलाइन खरीदे गए। कुल व्यापार की बात करें तो तेरस पर पहले दिन 56 करोड़ से ज्यादा का हुआ है। धन तेरस शनिवार दोपहर 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद छोटी दिवाली की चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी।
कपड़ा: 4 करोड़कपड़ों से बाजार मेें करीब तीन से चार करोड़ का धन पहुंचा। त्योहार व शादियों के अलावा सर्द मौसम के हिसाब से लोगों ने गर्म व पार्टी वियर कपड़ों की जमकर खरीद की। जेंट्स व लेडिज वियर की बिक्री का दौर दिनभर जारी रहा। इस बार ब्रांडेड व प्रिंटेड वियर ज्यादा बिके। परदे, चद्दर व सोफा कवर की भी अच्छी खरीद हुई।[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]वाहन बाजार: 30 करोड़धनतेरस पर सबसे ज्यादा वाहनों का बाजार गर्म रहा। नए दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ पुराने वाहनों की जमकर खरीद हुई। माना जा रहा है कि शुक्रवार को जिलेभर में तीन हजार से ज्यादा वाहन सडक़ पर उतरे। वहीं, करीब एक हजार पुराने वाहनों के व्यापार के साथ करीब 30 करोड़ का व्यापार इस बाजार में हुआ है।
रियल एस्टेट: 3 करोड़रियल एस्टेट का कारोबार भी अच्छा रहा। हालांकि पिछले कई सालों की तुलना में इस बार बाजार थोड़ा नरम रहा। फिर भी करीब तीन से चार करोड़ का व्यापार इस क्षेत्र में होना बताया जा रहा है।[MORE_ADVERTISE3]सर्राफा: 4 करोड़सर्राफा बाजार में भी धन तेरस पर जमकर चांदी रही। नए पुराने सिक्कों से लेकर सोने- चांदी के आभूषणों की जमकर बिक्री हुई। धन तेरस और आगामी सावों के सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों ने सर्राफ बाजार में खूब खरीद की। अनुमान के मुताबिक सर्राफा बाजार में चार करोड़ का लेन-देन हुआ।
अन्य: 4 करोड़इनके अलावा भी लोगों ने मिठाई, राशन व अन्य घरेलू सामान की भी जमकर खरीद की। थोक एवं खुदरा व्यापारियों की माने तो त्योहारी सीजन के हिसाब से हुई खरीद पर करीब दो करोड़ के व्यापार की उम्मीद है।
Read More :
धनतेरस: दो दिन तक जमकर होगी खरीदारी, बाजार में बरसेगा 100 करोड़ का धन !बर्तन: 3 करोड़धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तनों की खरीद पर भी जमकर रुपया बहा। सुबह से शुरू हुई बर्तनों की खरीददारी देर रात तक चलती रही। पूजा के बर्तनों के अलावा नॉन स्टिक बर्तनों पर खरीददारी का जोर ज्यादा रहा। बर्तनों में जिलेभर में तीन करोड़ का व्यापार हुआ।
ऑनलाइन शॉपिंग: 10 लाखधनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अच्छा रुपए खर्च हुआ। कपड़े, जूते, मोबाइल के साथ लोगों ने फ्रिज व एलईडी सरीखे समान भी ऑनलाइन ऑर्डर किए। माना जा रहा है कि धन तेरस पर जिले में करीब 10 लाख की ऑनलाइन खरीद हुई है।इलेक्ट्रॉनिक बाजार: 8 करोड़इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी जबरदस्त बूम आया। एलसीडी, एलसीडी, फ्रिज व माइक्रोवेव के साथ मोबाइल व सजावट के समान की खरीद को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इलेक्ट्रोनिक बाजार में इस बार 8 करोड़ का व्यापार होना बताया गया है।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago