- Advertisement -
HomeNewsनरेंद्र बाटङ को कांग्रेस सेवादल का सीकर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर...

नरेंद्र बाटङ को कांग्रेस सेवादल का सीकर जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर 18 अक्टूम्बर को सीकर आगमन पर जगह जगह होगा भव्य स्वागत सत्कार

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / सीकर, 16 अक्तूबर ।।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी राजस्थान के जिला संगठको की नियुक्ति में सीकर जिले का जिला अध्यक्ष नरेंद्र बाटङ को नियुक्त किया गया है। बाटङ को कांग्रेस सेवादल का सीकर जिला अध्यक्ष बनाये जाने के उपराँत 18 अक्तूबर शुक्रवार को जयपुर से सीकर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत सत्कार किया जायेगा।

ब्लाँक कांग्रेस महासचिव एडवोकेट सुरेश भास्कर ने बताया की बाटङ 18 अक्टूबर को जयपुर से प्रातःकाल 9:15 बजे रवाना होकर गोकुलपुरा बस स्टैंड झुंझनूं बाइपास तिराहा (वीर तेजा जी सर्कील) सीकर पर दोपहर 12:15 बजे पहुँचेगे जहाँ पर स्वागत किया जायेगा।फिर वहाँ से वाहनो के काफिले के साथ जयपुर रोङ, बस डिपो तिराहा, कल्याण सर्किल, नवलगढ स्टेण्ड रोङ होकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सीकर पहँचेगे ।जहाँ प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम होगा। गोकुलपुरा स्टैंड से पहले सरगोठ सीमा (रींगस), पलसाना, रानोली-गोरियां में भी स्वागत किया जायेगा ।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक श्री लालजी देसाई एवं राजस्थान कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक की अनुसंशा व निर्देशानुसार 14 अक्टूबर को राजस्थान के 31 जिलों के कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।शेष जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति बाद में कई जाएगी।

सीकर कांग्रेस सेवादल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ परिचय

सीकर जिले के नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ जिले में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता व युवा नेता हैं। व nsui,यूथ कांग्रेस, ब्लॉक/जिला कांग्रेस में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं ।युवाओं में बाटड़ की अच्छी पकड़ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -