- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsएनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने बताया ओछी...

एनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष ने बताया ओछी राजनीति

- Advertisement -

सीकर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यहां केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन कर जमकर नारे लगाए। जिस पर भाजपा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा कार्यालय के सामने मंत्री के पुतला दहन को भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने ओछी राजनीति बताया है। वहीं, चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाओं से कांग्रेस के लिए उनका कार्यालय बचाना मुश्किल हो सकता है।
मर्यादा लांघ रहे भाजपा नेताएनएसयूआई ने भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश नागा की अगुआई में किया। इस दौरान नागा ने कहा कि भाजपा नेता अपनी मर्यादा को लांघ रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक है। ऐसी टिप्पणी कर मंत्री ने अपनी पार्टी की मानसिकता को दर्शाया है। जिसे कांग्रेस पार्टी व एनएसयूआई बर्दास्त नहीं करेगी। इस दौरान वेदप्रकाश कृष्णिया, मनोज ढ़ाका, मुकेश सेवदा, राजेश काजला, अजय घासील, कुलदीप लामिया, मुकेश ज्यानी, जोगेंद्र, विशाल, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष की तरह ना करें राजनीतिइधर, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने भाजपा कार्यालय के सामने एनएसयूआई के प्रदर्शन को ओछी राजनीति का परिचय बताया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस संगठनों को इतनी ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। विरोध करने का एक तरीका होता है जिसमें किसी के कार्यालय के सामने नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि वरना उनके लिए अपना कार्यालय बचाना मुश्किल हो जाएगा। चौधरी ने कहा कि शेखावाटी की राजनीति में हमेशा स्वस्थ परंपराएं रही हैं। लेकिन, कांग्रेस आमने सामने की लड़ाई की संस्कृति शुरू करना चाह रही है। बोली कि, उन्हें लगता है कि कांग्रेस बौखला गई है। कहा कि पुतला दहन भाजपा भी करती है लेकिन कांग्रेस कार्यालय के सामने कभी नहीं जलाया। उन्होंने कहा कांग्रेस व उनके संगठनों को वस्थ राजनीतिक व लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना चाहिए। पीसीसी चीफ को भी निशाने पर लेते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के संगठन को अपने प्रदेशाध्यक्ष की तरह ओछी राजनीति करने की सीख नहीं लेनी चाहिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -