- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब रींगस में तैयार होंगे बास्केटबॉल के खिलाड़ी

अब रींगस में तैयार होंगे बास्केटबॉल के खिलाड़ी

- Advertisement -

रींगस. अब रींगस में भी बास्केटबॉल के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इसके लिए भामाशाह वैद्य शंभू दयाल शर्मा ने बुधवार को 17 लाख की लागत से राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने बास्केटबॉल कोर्ट को खिलाडिय़ों को समर्पित कर दिया। विद्यालय में पहले से बास्केटबॉल मैदान था लेकिन वह जगह-जगह से टूट चुका था। रींगस कि इस विद्यालय ने पहले बास्केटबॉल के अनेक खिलाड़ी दिए जो प्रदेश स्तर पर पहुंचे थे। वही इसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2015 में बैडमिंटन कोर्ट का भी मरम्मत करा कर खेलने लाइक बनाया था। इस अवसर पर अभिषेक वैद्य संजय वैद्य पीटीआई राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे। बास्केटबॉल कोर्ट 110 फीट लंबा 68 फीट चौड़ा है जिसे आकर्षक बनाया गया है। भामाशाह शर्मा ने इसी विद्यालय में 1968 से 73 तक पढ़ाई की थी। विगत कुछ साल पहले विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण शिक्षा विभाग ने 7 कमरों को बंद दिया था। इससे छात्रों की संख्या में गिरावट आने लगी। इसकी जानकारी पूर्व छात्र और भामाशाह वैद्य शंभू दयाल शर्मा को मिली। उन्होंने तत्काल विद्यालय प्रशासन से मिलकर 11 लाख की लागत से सीज किए गए 7 कमरों पर छत डलवा कर अंदर से मरम्मत करवाई एवं छत पर बने दो बड़े कमरों की मरम्मत एवं टीन शेड को ठीक करवाया। इसके बाद तो कई विद्यालयों में विकास कार्य कराने का सिलसिला शुरू हो गया।राबाउमावि में 10 लाख की लागत से छत की मरम्मत टीन शेड पंखे सहित अनेक कार्य करवाएं। इसके उपरांत राउमावि में 14 लाख की लागत से स्काउट भवन राजकीय कन्या उप्रावि में हॉल निर्माण, राजकीय सत भाई विद्यालय बिसा वाली में जाजोद विद्यालय में छत मरम्मत आदि कार्य कराए। इसके अतिरिक्त जयपुर के स्काउट डिवीजन कार्यालय में प्याऊ का निर्माण कराया। इन सभी कार्यों के लिए वैद्य शंभू दयाल शर्मा को दो बार एवं उनकी पत्नी को एक बार राज्यपाल भामाशाह पुरस्कार मिल चुका है। शर्मा ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों के लिए पूर्व व्याख्याता दिवंगत मंगल चंद कुमावत, राउमावि के पूर्व पीटीआई मनोज मीणा, पीटीआई राहुल चौधरी, राबाउमावि के प्रिंसिपल सीमा मीणा, व्याख्याता राशि अग्रवाल, सतभाई विद्यालय के गोपाल सिंह ,स्काउट गाइड के सचिव विष्णु जोशी, आदि की प्रेरणा एवं उत्साह वर्धन से यह विकास कार्य कराए गए।पत्नी सहित भामाशाह हो चुके हैं राज्यपाल से सम्मानितविद्या शंभू दयाल शर्मा एवं उनके दर पत्नी पुष्पा देवी राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। वेध शंभू दयाल शर्मा 2016 में राज्यपाल भामाशाह पुरस्कार तत्कालीन मंत्री कैलाश मेघवाल एवं वासुदेव देवनानी से 2017 में वासुदेव देवनानी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के हाथों सम्मानित हो चुके एवं 2018 में राज्यपाल कल्याण सिंह के हाथों भामाशाह से पुरस्कृत हो चुके हैं। एवं उनकी पत्नी पुष्पा देवी 2019 में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा राज्यपाल भामाशाह पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -