- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसांसद बोले, पेयजल को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस सरकार

सांसद बोले, पेयजल को लेकर गंभीर नहीं कांग्रेस सरकार

- Advertisement -

सीकर. भाजपा की ओर से आपातकाल की वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल के दौरान जेल गए मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के लिए इन्दिरा गांधी ने अचानक आपातकाल की घोषणा कर दी और सभी राज्यों को शक्तिहीन कर दिया। राजनीतिक विरोधियों को चुन चुन कर गिरफ्तार कर जेलों में डाला गया और प्रताडि़त किया गया। संासद ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का बजट देने के बाद भी सीकर की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। ट्यूबवैल खराब हो जाता है तो काफी दिन तक उसे ठीक तक नहीं किया जा रहा। जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी ने आपातकाल की जानकारी देते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा बताया। भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी राजकुमार किरोड़ीवाल ने बताया कि आपातकाल के दौरान गिरफ्तार हुए पूर्व पार्षद प्रभुदयाल सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, शांतिप्रसाद दीक्षित, कैलाशचंद्र दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, अंजू दीक्षित आदि का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश जलधारी, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, जोन दो मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित, विजय सैनी, जगदीश कुमावत, भगवान सिंह घाना, शकील बुरहान, मुस्ताक खां, सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने किया।ओबीसी मोर्चा ने आपातकाल दिवस पर काली पट्टी बांधीसीकर. भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से आपातकाल के विरोध में माधव सागर तालाब पर काली पट्टी व काला मास्क लगाकर विरोध दर्ज करवाया। मोर्चा की ओर से आपातकाल के समय गिरफ्तार किए गए लोगों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जेल में बंद किए गए लोगों का सम्मान बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सीख देता है। इस दौरान नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, स्वदेश शर्मा, नरेश सैन, अजय जोशी, देवेंद्र सिंह तंवर, नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील बडगुजर, उत्तम सिंह, पवन बडगुजर, देवेंद्र सिंह सोलंकी, अशोक मेहला, रविंद्र सिंह चौहान, अजीत बडगुजर, ईश्वर सिंह सोलंकी, विशाल निर्वाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -