Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
जाते-जाते भी भिगो रहा मानसून | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

जाते-जाते भी भिगो रहा मानसून

सीकर. शेखावाटी अंचल से मानसून की विदाई एक सप्ताह तक होगी। इसके साथ ही अंचल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक सप्ताह में अंचल में तापमान भी गिरेगा। अंचल में बुधवार को सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए इस कारण तापमान में इजाफा हुआ। शाम को काली घटाएं छाई और बारिश के आसार नजर आए। इधर मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। इस दौरान कई जगह मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी गुजरात से होते हुए कम दवाब का क्षेत्र अरब सागर की ओर निकल गया है। मानसून के दौरान हवाओं का रुख दक्षिण पश्चिमी रहता है। ऐसे में नमी बढ़ती और बारिश होती है। मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगते हैं। चूरू में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा।एक अक्टूबर से मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह सीकर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जन्म शताब्दी पर एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के तहत पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृतियां जारी करना, पात्र व्यक्तियों की बंद पेंशनों को चालू करना, वयोवृद्ध व्यक्ति का सम्मान, वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जन चेतना जागृत करना, वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा संबंधी जांच, वृद्धाश्रमों एवं डे-केयर सेन्टरों में वृद्धजनों का सम्मान, उनकी चिकित्सा जांच एवं उन्हें आवश्यक उपकरण, दवा वितरण करवाना, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को बाल दिवस के तहत निराश्रित बालकों के लिए संभ्रान्त व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराना, कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को चिकित्सा विभाग की सहायता से रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्य,बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कार वितरण करना, निराश्रित बालगृहों का निरीक्षण एवं जन प्रतिनिधियों का दौरा कर समाज सुधार के लिए सुझाव आमंत्रित करना, बालगृहों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago