- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशराब का ठेका लूटा, भागते समय बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग,...

शराब का ठेका लूटा, भागते समय बदमाशों ने युवक पर की फायरिंग, घायल

- Advertisement -

सीकर. कसवाली गांव में शराब ठेका लूट कर भागे रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर हरसाव गांव के पास फायरिंग कर दी। एक गोली युवक के हाथ पर लगी। सूचना पर बलारा और फतेहपुर पुलिस बदमाशों के पीछा करने लगी। बदमाशों की गाडी फंस गई तो वे गाडी छोड कर फरार हो गई। पुलिस ने गाडी को जब्त कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। फतेहपुर डीएसपी कुशाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं घायल युवक को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। एएसआई सीताराम ने बताया कि प्यारेलाल के हाथ में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र और अशोक ने रहनावा पंचायत के कसवाली गांव में ठेका लूटने का प्रयास किया। इसके बाद प्यारेलाल व अन्य युवक उनका पीछा करने लगे। हरसाव गांव के पास पारीक होटल पर बदमाशों की गाडी फंस गई। इसके बाद सुरेंद्र ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ पर जा लगी। इसके बाद बदमाश पैदल ही फतेहपुर की निकल भागे। लूट और फायरिंग की सूचना पर बलारा और फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की सूचना पर नाकाबंदी करा दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने गाडी को जब्त कर लिया है। वहीं प्यारेलाल को सीकर में एसके अस्पताल लाया गया। यहां से उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिय गया। सुरेंद्र हाल ही में हत्या के मामले में जेल से छूट कर आया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -