Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
महाशिवरात्रि आज: आशुतोष के मंदिरों में आस्था का उबाल | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

महाशिवरात्रि आज: आशुतोष के मंदिरों में आस्था का उबाल

सीकर. महादेव की महाशिवरात्रि आज कई शुभ संयोगों के बीच मनाई जा रही है। आशुतोष को रिझाने के लिए शहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिरों मे सामूहिक व चार पहर की पूजा के आयोजनों के बीच पैर रखने की जगह भी नहीं मिल रही। इसी बीच शहर के कल्याणजी के मंदिर में भगवान शिव की महाआरती के साथ भगवान शंकर की बारात स्वरूप शोभायात्रा की तैयारी की जा रही है। जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। मंदिर के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे भगवान शंकर की महाआरती ,बाबा रामचंद्रदास की समाधि पूजन, भगवान शिव के अभिषेक व पूजन के बाद भगवान शंकर की बारात स्वरूप शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा शहर के पशुपतिनाथ मंदिर, नीलकंठ महादेव, भूतेश्वर नाथ, दारिद्रभंजन महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर भी सामूहिक पूजा व अभिषेक के आयोजन जारी है। घरों में भी शिव पूजा का दौर उपवास के साथ जारी है।
बाजार में रही भीड़, घरों में बनेगा फलाहार
इससे पहले शिवरात्रि की पूजा के लिए शहर के मंदिरों में सजावट का कार्य देर रात तक जारी रहा। वहीं पूजन सामग्री और फलाहार की खरीददारी के लिए बुधवार को शहर के बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने भगवान शिव के अर्पण करने के लिए फल-पुष्प आदि की खरीददारी की। शिवरात्रि की पूजा के साथ उपवास पर फलाहार किया जाता है। ऐसे में घरों में फलहार की सामग्री खरीदी गई।
द्रव्य से प्रशन्न होते हैं भोलेनाथशिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र चढ़ाया कई प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है। सभी तरह के अभिषेक का अलग-अलग फल मिलता है। शिव पुराण में भी इसका उल्लेख है।
– कच्चे चावल चढ़ाने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
– तिल चढ़ाने से समस्त पापों का नाश होता है।
– जौ चढ़ाने से लंबे समय से चली रही परेशानी दूर होती है।
– गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है।
– जल चढ़ाने से परिवार के किसी सदस्य का तेज बुखार कम हो जाने की मान्यता है।
– दूध में चीनी मिलाकर चढ़ाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है।
– गन्ने का रस चढ़ाने से सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।
– गंगा जल चढ़ाने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ- मोक्ष की प्राप्ति होती है।
– शहद अर्पित करने से टीबी या मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है।
– गाय का घी चढ़ाने से शारीरिक दुर्बलता से मुक्ति मिलती है।
– शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाने से सांसारिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
– शिवलिंग पर शमी के पेड़ के पत्तों को सजाने से समस्त कष्टों का निवारण होता है
आशुतोष के महापर्व पर बुध का राशि परिवर्तन
आशुतोष के इस महापर्व पर बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि बुध 11 मार्च को मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसका सभी राशियों पर असर होगा।
मेष – राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक रह सकता है। शिक्षा और बुद्धि के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।वृष -राशि के लिए बुध शुभ रहेगा। बड़े कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके काम पूरे होंगे।मिथुन – इन लोगों को बुध की वजह से कामयाबी और सम्मान मिल सकता है। दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में इन कामों से लाभ मिलेगा।कर्क – आपके लिए चिंताजनक समय रह सकता है। भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान बहुत ज्यादा रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।सिंह – इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग विवाह तक पहुंच सकता है। विवाह योग्य लोगों की शादी में रही समस्याएं खत्म होगी।कन्या – इस राशि के लिए बुध लाभ की स्थितियां बनाएगा। पुरानी बीमारियां ठीक होने लगेगी। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहें। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।तुला – इस राशि के लिए बुध सुख-शांति बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय बुध के कारण मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। मित्रों से मदद मिलेगी।वृश्चिक – ये लोग माता का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें। सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। काम बढ़ेंगे, लेकिन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।धनु – मित्रों से और भाई-बहनों से मदद मिलेगी। इस मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। काम समय पर पूरे कर पाएंगे।मकर – इस राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। धन-संपंत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।कुंभ – इन लोगों के लिए किस्मत पक्ष में रहने वाली है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होने लगेंगी।मीन – खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। बिना विचारे काम करेंगे तो हानि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago