- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकुबेर ने बरसाया 330 करोड़ का खजाना

कुबेर ने बरसाया 330 करोड़ का खजाना

- Advertisement -

सीकर. पांच दिवसीय दीपोत्सव में पहले दिन धन तेरस पर कुबेर ने जमकर खजाना लुटाया। जिले में मंगलवार को 330 करोड़ से ज्यादा का धन बरसा। त्रिपुष्कर योग में खरीददारी के लिए बाजार में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया। जो रंग- रंगीली रोशनी से सराबोर बाजारों में देर रात तक जारी रहा। कपड़ों व बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तथा वाहनों से लेकर रियल स्टेट में जबरदस्त बूम रहा। ऑनलाइन खरीद भी जमकर हुई।
यूं बरसा धनवाहन बाजार:- 175 करोड़ का घूमा पहियाधनतेरस पर सबसे ज्यादा धन वाहन बाजार में बरसा। नए दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ पुराने वाहनों की खूब खरीद हुई। इस बार खास बात बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद भी रही। पेट्रोल- डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से आमजन का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी दिखा दिखा। वाहन बाजार में धन तेरस पर करीब 150 करोड़ का व्यापार हुआ।सराफा: 40 करोड़ से चमका बाजारसराफा बाजार में मंगलवार को जमकर चांदी रही। धन तेरस पर नए पुराने सिक्कों से लेकर सोने- चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा से ये बाजार जमकर चमका। आगामी शादियों के सीजन को ध्यान में रखते ही भी लोगों ने सराफा बाजार का रुख किया। शेयर बाजार के सोने- चांदी के निवेश को जोड़े तो जिले भर में करीब 40 करोड़ का लेन-देन हुआ।रियल स्टेट:- 20 करोड़ की बढ़ी जायदादधन तेरस पर रियल स्टेट के कारोबार में भी सुधार आया। जिलेभर में करीब 10 से 12 करोड़ की जमीनों, फ्लेट व कॉम्पलेक्स के सौदे हुए। कोरोना काल की मंदी से ये बाजार कुछ उबरा हुआ नजर आया।बर्तन बाजार:- 15 करोड़ की खनकधनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तनों की खरीद पर भी जमकर रुपया बहा। सुबह से शुरू हुई बर्तनों की खरीददारी देर रात तक चलती रही। पूजा के बर्तनों के अलावा नॉन स्टिक बर्तनों पर खरीददारी का जोर ज्यादा रहा। बर्तनों में जिलेभर में 12 से 15 करोड़ का व्यापार हुआ।
कपड़ा :- 35 करोड़ बाजार पकड़ातेरस पर कपड़ा बाजार ने भी अच्छा धन पकड़ा। दिवाली के अलावा सावों व सर्द मौसम को देखते हुए लोगों ने गर्म व पार्टी वियर कपड़ों की जमकर खरीद की। ब्रांडेड व प्रिंटेड कपड़ों के अलावा लोगों ने परदे, चद्दर, कंबल, सोफा कवर खरीदे। कपड़ा बाजार में 20 से 25 करोड़ की बरसात हुई।
इलेक्ट्रोनिक बाजार: 25 करोड़ से रोशनइलेक्ट्रॉनिक बाजार भी जमकर रोशन हुआ। एलईडी, फ्रिज व माइक्रोवेव के अलावा मोबाइल व सजावट के समान की खरीद को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इलेक्ट्रोनिक बाजार में इस बार 30 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। ऑनलाइन शॉपिंग: 3 से 5 करोड़ का मार्केटधनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अच्छा रुपए खर्च हुआ। कपड़े, जूते, मोबाइल के साथ लोगों ने फ्रिज व एलईडी सरीखे समान भी ऑनलाइन ऑर्डर किए। माना जा रहा है कि धन तेरस पर जिले में करीब 3 से 5 करोड़ ऑनलाइन खरीद हुई है।
अन्य: 15 करोड़ की बारिशइनके अलावा भी लोगों ने मिठाई, राशन व अन्य घरेलु समान की भी जमकर खरीद की। त्योहारी सीजन के हिसाब से हुई खरीद पर करीब 5 करोड़ के व्यापार की उम्मीद है।कुबेर ने बरसाया 330 करोड़ का खजानासीकर. पांच दिवसीय दीपोत्सव में पहले दिन धन तेरस पर कुबेर ने जमकर खजाना लुटाया। जिले में मंगलवार को 330 करोड़ से ज्यादा का धन बरसा। त्रिपुष्कर योग में खरीददारी के लिए बाजार में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमडऩा शुरू हो गया। जो रंग- रंगीली रोशनी से सराबोर बाजारों में देर रात तक जारी रहा। कपड़ों व बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तथा वाहनों से लेकर रियल स्टेट में जबरदस्त बूम रहा। ऑनलाइन खरीद भी जमकर हुई।
यूं बरसा धनवाहन बाजार:- 175 करोड़ का घूमा पहियाधनतेरस पर सबसे ज्यादा धन वाहन बाजार में बरसा। नए दुपहिया व चौपहिया वाहनों के साथ पुराने वाहनों की खूब खरीद हुई। इस बार खास बात बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद भी रही। पेट्रोल- डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से आमजन का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी दिखा दिखा। वाहन बाजार में धन तेरस पर करीब 150 करोड़ का व्यापार हुआ।सराफा: 40 करोड़ से चमका बाजारसराफा बाजार में मंगलवार को जमकर चांदी रही। धन तेरस पर नए पुराने सिक्कों से लेकर सोने- चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा से ये बाजार जमकर चमका। आगामी शादियों के सीजन को ध्यान में रखते ही भी लोगों ने सराफा बाजार का रुख किया। शेयर बाजार के सोने- चांदी के निवेश को जोड़े तो जिले भर में करीब 40 करोड़ का लेन-देन हुआ।रियल स्टेट:- 20 करोड़ की बढ़ी जायदादधन तेरस पर रियल स्टेट के कारोबार में भी सुधार आया। जिलेभर में करीब 10 से 12 करोड़ की जमीनों, फ्लेट व कॉम्पलेक्स के सौदे हुए। कोरोना काल की मंदी से ये बाजार कुछ उबरा हुआ नजर आया।बर्तन बाजार:- 15 करोड़ की खनकधनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तनों की खरीद पर भी जमकर रुपया बहा। सुबह से शुरू हुई बर्तनों की खरीददारी देर रात तक चलती रही। पूजा के बर्तनों के अलावा नॉन स्टिक बर्तनों पर खरीददारी का जोर ज्यादा रहा। बर्तनों में जिलेभर में 12 से 15 करोड़ का व्यापार हुआ। कपड़ा :- 35 करोड़ बाजार पकड़ातेरस पर कपड़ा बाजार ने भी अच्छा धन पकड़ा। दिवाली के अलावा सावों व सर्द मौसम को देखते हुए लोगों ने गर्म व पार्टी वियर कपड़ों की जमकर खरीद की। ब्रांडेड व प्रिंटेड कपड़ों के अलावा लोगों ने परदे, चद्दर, कंबल, सोफा कवर खरीदे। कपड़ा बाजार में 20 से 25 करोड़ की बरसात हुई।
इलेक्ट्रोनिक बाजार: 25 करोड़ से रोशनइलेक्ट्रॉनिक बाजार भी जमकर रोशन हुआ। एलईडी, फ्रिज व माइक्रोवेव के अलावा मोबाइल व सजावट के समान की खरीद को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इलेक्ट्रोनिक बाजार में इस बार 30 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। ऑनलाइन शॉपिंग: 3 से 5 करोड़ का मार्केटधनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग पर भी अच्छा रुपए खर्च हुआ। कपड़े, जूते, मोबाइल के साथ लोगों ने फ्रिज व एलईडी सरीखे समान भी ऑनलाइन ऑर्डर किए। माना जा रहा है कि धन तेरस पर जिले में करीब 3 से 5 करोड़ ऑनलाइन खरीद हुई है।
अन्य: 15 करोड़ की बारिशइनके अलावा भी लोगों ने मिठाई, राशन व अन्य घरेलु समान की भी जमकर खरीद की। त्योहारी सीजन के हिसाब से हुई खरीद पर करीब 5 करोड़ के व्यापार की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -