सीकर. शहर से गांव बठोठ लौटते समय युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर मारापीटा। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। सदर थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी रामदयाल पुत्र सूरजाराम, रिछपाल पुत्र सूरजाराम, बालूराम पुत्र सूरजाराम निवासी सांवलोदा पुरोहितान, सदर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की कई दिनों से तलाश कर रही थी। हत्या के बाद से आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि हरलाल सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। 31 अक्टूबर 2019 को हरलाल की बहन संतोष देवी पत्नी विद्याधर पिलानिया निवासी सूठोट नेछवा ने मुकदमा दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रात सात बजे भाई हरलाल सिंह पुत्र देवाराम निवासी बठोठ लक्ष्मणगढ़ सीकर आया था। इसके बाद सीकर से गाड़ी लेकर बठोठ गांव जा रहा था। सांवलोदा पुरोहितान की तलाई में हरलाल की गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद उसका अपहरण कर रामदयाल के घर सांवलोदा पुरोहितान में ले गए। वहां पर हरलाल को रस्सों से बांधकर बंधक बना लिया। वहां पर रामदयाल, रिछपाल, बालूराम सहित अन्य लोगों ने उसे मारापीटा। मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ डाले। वहां पर लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर में ही उसे गंभीर अवस्था में देखा। उसे उपचार के लिए जयपुर एसएमएस अस्पताल भेजा गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
भांजे की शादी को लेकर चल रही थी अनबन
हरलाल के भांजे सुरजीत की शादी को लेकर रामदयाल से विवाद चल रहा था। रामदयाल ने कई बार हरलाल से वार्ता भी की थी। रामदयाल की बेटी से सुरजीत शादी करना चाहता था। रामदयाल ने शादी करने से मना कर दिया था। इनके आपस में पहले से ही रिश्तेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। हरलाल खेती करता था और उसे घटना के दिन फोन कर रास्ते से ही अपहरण कर ले गए थे। मृतक की बहन संतोष ने रामदयाल, रिछपाल, बालूराम, प्रमोद, पवन, बिहारी सहित इनकी पत्नियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।[MORE_ADVERTISE1]
श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…
सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…
सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…
सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…
सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…