- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsजाबांजी: चाकू के हमलों से बचते हुए महिला ने पकड़वाया हत्यारा

जाबांजी: चाकू के हमलों से बचते हुए महिला ने पकड़वाया हत्यारा

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के दूजोद गांव में लूट के इरादे से घर में घुसकर महिला पर चाकू से वार पर वार किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें महिला ने चाकू के हर वार से बचते हुए आरोपी को पुलिस तक पहुंचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुनीम की कनपटी रखी बंदूकसदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के प्रयास का आरोपी दूजोद निवासी दीपक शर्मा पुत्र ओमप्रकाश है। मामले में तारामणी जैन पत्नी राजकुमार जैन निवासी दूजोद ने रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रेल को पति किसी काम से सीकर गए थे। घर पर वह अकेली थी। इसी दौरान बाहर दुकान पर दीपक शर्मा आया। उसने मुनीम से रुपए देने की बात कहते हुए सेठजी के बारे में पूछा। इस पर मुनीम ने सेठ के सीकर जाने की बात कहते हुए अंदर उनकी पत्नी तारामणी को रुपए देने की बात कही। मुनीम ने घर का दरवाजा भी खुलवा दिया। इस पर दीपक रुपये देने के बहाने अंदर गया। इसी बीच एक युवक ने मुनीम पर पिस्तौल तान दी। जबकि दीपक ने अंदर आते ही लूट का प्रयास करने के लिए तारामणी के गले पर हाथ मारा। फिर उसे मारने के लिए चाकू से गले पर वार कर दिया। महिला ने युवक से काफी संघर्ष किया। चाकू के वार से बार बार वह बचती रही। इस बीच मुनीम ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ पहुंचे। जिन्हें देख पिस्तौल थामा युवक मौका देखकर भाग गया। जबकि दीपक घबराकर मकान में कमरे के अंदर छुप गया। उसने कमरे की कुंदी लगाकर अंदर से बंद कर ली। लोगों ने आकर उसे दबोच लिया। लोगों ने पकड़ कर उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
हत्या के मामले में जेल में बंद थाजांच करने पर पता लगा कि दीपक के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है। कुछ समय पहले महेंद्र कुमार की हत्या हुई थी। हत्या के मामले की जांच में दीपक का नाम सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। करीब 8 महीने पहले उसे जेल से पैरोल मिली। पैरोल पूरी होने के बाद वह दिल्ली चला गया। वह दिल्ली से वापस गांव आ गया। वह लूट की वारदात के लिए ही पहुंचाया था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बाइक पर तीन युवक आए थे। दो युवक बाहर खड़े रह गए थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -