- Advertisement -
HomeNewsअयोध्या में सुरक्षा का कड़ा पहरा, तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद,...

अयोध्या में सुरक्षा का कड़ा पहरा, तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, रातभर चला फ्लैगमार्च

- Advertisement -

अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। सुप्रीम कोर्ट 40 दिन सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाएगा। इसके मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा का कड़ा पहरा है। रामलला को जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश में 9 नवंबर से 11 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। अलीगढ़, कानपुर और मुजफ्फरनगर में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए बंद कर दी गईं हैं। उत्तरप्रदेश में सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच आज 10:30 बजे फैसला सुनाएगी, 6 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि यहां शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील 239 स्थलों को चिह्नित किया गया है। अयोध्या में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है। सब सामान्य है। मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर (पहली पाली में सुबह सात से साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली में साढ़े 12 बजे से पांच बजे तक) में विराजमान रामलला के दर्शन में कोई बाधा नहीं आएगी। सुरक्षा के लिए एक हेलीकॉप्टर मौजूद है। 10 अस्थाई जेलें बनाई गईं हैं। अंबेडकरनगर जिले में भी आठ अस्थाई जेल बनाई गईं हैं। 

योगी ने कहा- भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करें

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त हिदायत दी है कि भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करें। सीएम ने कहा कि हर जिले में राउंड द क्लॉक कंट्रोल रूम चलेगा। छोटी से छोटी घटनाओं पर सतर्कता बरती जाए। 

ये VIDEO भी देखें : अयोध्या मामले पर शनिवार को आएगा फैसला (Ndtvindia)

वीडियो प्लेयर : NDTV (गोपनीयता नीति

रात भर प्रदेश भर में चला फ्लैगमार्च का दौर

अयोध्या विवाद पर फैसले के मद्देनजर किसी प्रकार का साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि, नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन पर किसी प्रकार की कोई बंदिश नहीं है। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अगर किसी ने अमन चैन बिगाड़ने की कोशिश की या सम्मानित जनता को क्षति पहुंचाने की कोशिश की तो हम पूरी तरह से तैयार हैं और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। डीजीपी मुख्यालय ने वॉट्सऐप नंबर 8874327341 जारी किया है। इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है। 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -