- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsट्रेक्टर के पास खेल रहा था मासूम, ट्रॉली का फाटक खुलकर लगने...

ट्रेक्टर के पास खेल रहा था मासूम, ट्रॉली का फाटक खुलकर लगने से मौत

- Advertisement -

सीकर/खाटूश्यामजी. राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके के केरपुरा गांव में शुक्रवार को ट्रेक्टर ट्रॉली का फाटक खुलकर सिर पर लगने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक नीरज पुत्र मनीष कुमावत है। जो खेलते समय हादसे का शिकार हुआ। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे खाटूश्यामजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक दम तोडऩे पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के साथ मामले की जांच शुरू की।
घर में खड़ा था ट्रेक्टर, घर में थी केवल महिलाएंघटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छह वर्षीय नीरज कुमावत घर में ही खेल रहा था। खेलते- खेलते वह घर में ही खड़े ट्रेक्टर के पास चला गया। जहां वह ट्रेक्टर के पीछे लगी ट्रोली के फाटक के साथ खेलने लगा। इसी बीच फाटक खुलकर उसके सिर में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और नजदीकी लोगों की मदद से उसे तुरंत खाटूश्यामजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन, तब तक वह दम तोड़ चुका था। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कवायद शुरू की।
इकलौता बेटा था नीरजनीरज दूसरी कक्षा में पढ़ता था। जो अपने माता- पिता का इललौता बेटा था। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां का तो रो- रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी सन्नाटा सा पसर गया।
हादसे के वक्त घर में थी केवल महिलाएंजानकारी के अनुसार हादसे के समय घर के सारे पुरुष काम पर गए हुए थे। ऐसे में घर में केवल महिलाएं ही थी। जो अचानक हुए हादसे से दहल गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -