- Advertisement -
HomeNewsस्वतंत्रता दिवस : तैयारियों के साथ मुस्तैद जवान

स्वतंत्रता दिवस : तैयारियों के साथ मुस्तैद जवान

- Advertisement -

श्रीगंगानगर. यह पहली बार है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहर के बीचोबीच स्थित रामलीला मैदान में होगा। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद इस बार आजादी के इस त्योहार के मायने कुछ अलग ही है। लोगों में जोश देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने मुख्य समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर रखी हैं। रामलीला मैदान रात को रोशनी से नहा उठता है। वहीं, पानी छिडक़ाव के बाद मिट्टी को समतल किया गया है। दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी मैदान में आ चुकी हैं। श्रमिकों द्वारा रात को बल्लियां लगाई जा रही हैं। वहीं, सुरक्षाबल कैंप किए हुए हैं। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि वे दिन-रात ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि, पास ही स्थित भारत माता चौक पर लगे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज अभी तक नजर नहीं आया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -