- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsलाठीचार्ज मामले में भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अभिभाषक संघ ने...

लाठीचार्ज मामले में भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अभिभाषक संघ ने दी चेतावनी

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में देवीपुरा रोड पर मोबाइल टावर का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। मामले में भाजपा ने शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। (bjp protest in lathi charge case in sikar) मोबाइल टावर हटाने की मांग के साथ लाठीचार्ज (police lathi charge in sikar) करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के नारे भी लगाए। काफी देर प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता कलक्टर व एडीएम को ज्ञापन देने अंदर गए। जहंा प्रशासनिक अधिकारी नहीं मिलने पर उन्होंने दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया। राज्यपाल के नाम लिखे ज्ञापन में टावर निर्माण को रोकने, दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व वार्डवासियों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग रखी। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, श्रवण चौधरी, रतनलाल सैनी, नेमीचंद कुमावत, संतोष कुमार, गौरव दीक्षित सहित कई भाजपाई शामिल रहे।
अभिभाषक संघ ने एसपी को दिया ज्ञापनइधर, लाठीचार्ज मामले में अभिभाषक संघ ने भी एसपी को ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष रणधीर सिंह काजला की अगुआई में सौंपे गए ज्ञापन में मोबाइल टावर का विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के दौरान एडवोकेट राजेन्द्र सैनी को निशाना बनाए जाने का विरोध किया गया। घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांंग की गई। तीन दिन में उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह मील, सचिव हरीश मिश्रा, पीयूष शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
सैनी समाज करेगा बैठकपुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ सैनी समाज भी एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति बना रहा है। सूत्रों के अनुसार समाज के पदाधिकारी इस संबंध में एक बैठक करेंगे। जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -