- Advertisement -
HomeNewsHEALTH : ब्रेन पॉवर बढाना चाहते हैं तो आज से ही करें...

HEALTH : ब्रेन पॉवर बढाना चाहते हैं तो आज से ही करें ये काम

- Advertisement -

स्पोट्र्स एक्टिविटी से व्यस्त दिनचर्या, काम के दबाव के बावजूद दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है। शारीरिक रूप से फिट होने के साथ मानसिक रूप से व्यक्ति मजबूत होता है।दौडऩा ( RUNNING )
पहले मॉर्निंग वॉक की आदत डालें। फिर धीरे-धीरे jogging करना शुरू करें। इसके बाद शरीर की क्षमतानुसार रनिंग करें। इससे शरीर लचीला होगा। शरीर के प्रत्येक अंग पर असर दिखेगा। क्रिकेट- CRICKET
एकाग्रता, शरीर का लचीलापन बढ़ता है। पैरों की MUSCELS मजबूत होती हैं। शारीरिक संतुलन बढ़ता, हड्डियां व जोड़ मजबूत होते हैं। टीमवर्क की भावना भी बढ़ती है। बास्केटबॉल- BASKET BALL
यह शरीर में ऊर्जा, गतिशीलता और प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर में फुर्ती, हाथों व आंखों के बीच समन्वय, दिमाग में त्वरित निर्णय की क्षमता बढ़ती है। बैडमिंटन, टेनिस- BADMINTON, TENNIS
गति व दिशा के साथ खुद को संतुलित रखना सीखते हैं। ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता बढ़ती है। तुरंत निर्णय लेना सीखते हैं। डिफेंस करना सीखते हैं। इसके अलावा मसल्स टोनअप, कंधे व बांहें मजबूत होती हैं। फुटबॉल- FOOTBALL
मैदान में खेलने के लिए अपने पैरों का ज्यादा प्रयोग करने व शरीर का संतुलन अच्छा होता है। सांसों को नियंत्रित करने व डिफेंस करना सीखते हैं। कबड्डी- KABADDI
कबड्डी शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाती है। फेफड़े व हृदय व स्वस्थ होते हैं। हाथ-पैरों की पकड़ व मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। जिम्नास्टिक – GYMNASTIC
शारीरिक फुर्ती के साथ बॉडी बैलेंसिंग में सबसे ज्यादा मददगार है। शरीर में लचीलापन बढ़ता है। सांसों पर नियंत्रण व आइ मूवमेंट भी सुधरता है।
उम्र सीमा नहीं स्पोट्र्स के लिए कोई तय उम्र नहीं होती है। शरीरिक स्थिति के अनुसार खेल सकते हैं। कोई भी खेल गतिविधि से पहले बॉडी फिटनेस की जांच की जाती है। फिटनेस के बिना अपने मन से कोई खेल खेलना खतरनाक हो सकता है। शोधों में साबित हो चुका है कि SPORTS बच्चों की अच्छी ग्रोथ व बढ़ती उम्र को रोकने व बुजुर्गावस्था में बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है।
EXPERT : डॉ. राजेंद्र के अहिरे, ऑथोपेडिक सर्जन , रायपुरEXPERT : डॉ. राहुल उपाध्याय एंकल सर्जन, जयपुर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -