- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsझक्कास!.. माइनस तापमान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सीकर में अब...

झक्कास!.. माइनस तापमान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सीकर में अब धूप में बैठकर दिखाएं तो मानें!

- Advertisement -

सीकर. सीकर के बाहर के लोगों को यह बात सुनकर थोड़ी जलन जरूर होगी…लेकिन सात-सात दिनों तक माइनस पारे की मार झेलने वाले सीकर के लोगों के इन दिनों वारे न्यारे जरूर हैं। यहां सूरज फुल मूड में हैं। पिछले दिनों बादलों की ओट में कई दिनों तक गुम रहने वाला सूरज इन दिनों कसर पूरी कर रहा है। सुबह तय समय पर निकलने वाला सूरज शुरुआत से ही प्रखर हो रहा है। दोपहर तक होते होते तो धूप में काफी तेजी हो रही है। धूप इतनी तेज है कि लोग एक साथ धूप सेकने में कठनाई महसूस कर रहे हैं। यही नहीं सूरज की तेजी ढलने तक बरकरार रहती है। शुक्रवार शाम तक आसमान में रोशनी गत दिनों के मुकाबले तेज रही। अब ऐसे में लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
शेखावाटी में साफ हुआ मौसमशेखावाटी इलाके में तापमान में उतार- चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। साफ मौसम के कारण न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री बढकऱ फतेहपुर के कृषि अनुसंधान में शुक्रवार को 3.8 डिग्री दर्ज हुआ। इधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनो में मौसम साफ रहने का बुलेटिन जारी किया है। सीकर में शुक्रवार को कोहरे का असर भी पहले से कम रहा। लेकिन औसत से कम तापमान व वातावरण में नमी की वजह से सर्दी का असर रहा। सूर्योदय के बाद खिली धूप के कारण लोगों को सर्दी से कुछ निजात मिली। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान बढ गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा।
हवाओं के कारण उतार-चढ़ाव पर पारामौसम विज्ञानी ओपी कालश ने बताया कि हवाओं के कारण ही तापमान में इतनी बढोतरी या कमी आ रही है। पिछले तीन दिन से हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है । हवाएं बदलने और बादलों के कारण तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में औसतन सात से आठ गुना अंतर होने से सुबह-शाम तेज सर्दी महसूस की जा रही है। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने और बादल छाने के कारण तीसरी मावठ की संभावना हो रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -