- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकविता:शांति के अग्रदूत

कविता:शांति के अग्रदूत

- Advertisement -

चलो आज शांति के अग्रदूतों की बात करते हैंमहापुरुषों के उपदेशों को याद करते हैंसत्य, अहिंसा के पुजारी गांधी जी और विनोबा भावे के विचारों को याद करते हैंचलो आज शांति की बात करते हैं
चाचा नेहरू के संदेशों को याद करते हैंपंचशील के सिद्धांतों की बात करते हैंआसमान में मुक्त कर श्वेत खगों कोविश्व शांति दिवस का आगाज़ करते हैंचलो आज शांति की बात करते हैं
कर्मठता था जिनका ध्येय मानववाद था जिन्हें प्रियसदाचार के प्रहरीगौतम बुध को याद करते हैंचलो आज शांति के अग्रदूतों को याद करते हैं
अपनत्व से ओतप्रोत रहेसाधना मगन और तपस्वी रहेसंयम, त्याग और प्रेम के सागरमहावीर स्वामी को याद करते हैंचलो आज शांति के उपासकों को याद करते हैं
परहित कारी और परोपकारी मानव मात्र की सेवा की , जीवन सारीकभी सिस्टर ,कभी मदर कहलाईगरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को याद करते हैंचलो आज शांति की बात करते हैं
क्योंकि यूं ही नहीं आता कोई याद हमेशाकर्म योगी होता नहीं उनसा श्रेष्ठ कोई दूजाशांति के अग्रदूतों के आगे तोविश्व होता आया नतमस्तक हमेशा हमेशाचलो आज शांति की बात हम करते हैं
विश्व शांति दिवस पर आज विश्व स्तर परशांति के अग्रदूतों को मिलकर नमन करते हैंशांति को कर्म वचन से निभाने का प्रण करते हैंचलो आज एकता,अहिंसा, सौहार्द की बात करते हैंशांति के अग्रदूतों को याद करते हैं।
हिमाद्री ‘समर्थ ‘

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -