- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsGood News: 50 कोरोना वायरस संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव, 8 की...

Good News: 50 कोरोना वायरस संदिग्ध की रिपोर्ट आई निगेटिव, 8 की रिपोर्ट आज

- Advertisement -

सीकर. कोरोना (Corona Virus) के कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देशभर में लॉक डाउन है। इस बीच राजस्थान के सीकर जिले से अच्छी खबर है। यहां अब तक 59 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 50 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।(report of 50 corona virus suspects found negative) यानी यह कोरोना से पीडि़त नहीं मिले हैं। इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। हालांकि दुबई से लौटे सीकर के मोहल्लो कुरैशियान का एक शख्स जरूर कोरोना पॉजिटिव है। जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर ही संदिग्ध मानने के बाद एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। जहां उसका अब भी उपचार चल रहा है। शख्स से जयपुर मिलने गए सीकर निवासी परिजन अब भी होम आइसोलेशन में है। वहीं, 8 सैम्पल की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को मिलेगी।
 
1 लाख 35 हजार का सर्वे
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीकर जिले में 1 लाख 35 हजार 531 घरों के 5 लाख 33 हजार 697 सदस्यों का सर्वे किया जा चुका है। इसके अलावा विभाग की ओर से 1416 जनों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए पाबंद किया गया है।
 
आठ संदिग्धों के लिए नमूने
कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर बुधवार को चिकित्सा विभाग ने सीकर व फतेहपुर से आठ संदिग्धों के नमूने लिए गए। बुधवार को सीकर के एसके अस्पताल से पांच और फतेहपुर से तीन सैम्पल लिए गए। जिन लोगों के सैम्पल लिए गए हैं उनको चिकित्सा संस्थानों पर बनाए गए क्वैंरटाइन या आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सीकर के एसके अस्पताल में 7 और फतेहपुर सीएचसी के क्वैंरटाइन व आइसोलेशन वार्ड में 3 संदिग्ध भर्ती हैं।
बीसीएमओ एसडीएम को देंगे होम आइसोलेशन की जानकारी
जिले के सभी बीसीएमओ होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की जानकारी एसडीएम को देंगे। ताकि इन लोगों के घर से निकलने पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। सीएमएचओ डा अजय चौधरी ने इस संबंध में जिले के सभी बीसीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम द्वारा होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की निगरानी के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को भी जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -