- Advertisement -
HomeNewsGGTU banswara : शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए बढ़ेंगे कदम, 31...

GGTU banswara : शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए बढ़ेंगे कदम, 31 अक्टूबर के बाद कॉलेजों को नहीं मिलेगी सम्बद्धता

- Advertisement -

बांसवाड़ा. गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में स्वीकृत शैेक्षणिक पदों पर नवीन रोस्टर अनुसार भर्ती की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। साथ ही विवि के अधीन बांसवाड़ा-डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिलों में संचालित महाविद्यालयों के लिए सम्बद्धता देने की पेनल्टी के साथ अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है।
ये निर्णय गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रबंध मंडल की कुलपति कैलाश सोडानी की उपस्थिति में हुई बैठक में विविध कार्यों को रफ्तार देने पर मंथन कर किए गए। बैठक में बताया गया कि निर्माण व अन्य कार्य के लिए इस वर्ष 6.10 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें से 4.50 करोड़ विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कुलपति सचिवालय एवं परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर व्यय होंगे। बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा पाठ्यक्रम से प्राप्त आय में से एक करोड़ रुपए वेद विद्यापीठ के लिए इस्तेमाल करने का निर्णय किया गया।
बांसवाड़ा में एसीबी ट्रेप : थाना प्रभारी को भनक तक नहीं, चौकी पर ही हैड कांस्टेबल कर रहा था भ्रष्टाचारबड़वी में मोक्षधाम बनवाएगा विवि
बड़वी गांव में विवि की ओर से 18 लाख की लागत से मोक्षधाम का निर्माण करवाया जाएगा। वेद विद्यापीठ के लिए आवंटित 25 बीघा भूमि की चारदीवारी पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार बैठक में मुख्य द्वार का निर्माण, पौधरोपण, तारबंदी, विद्युत कनेक्शन, ड्रेनज, सिवरेज आदि कार्य के लिए अनुमानित लागत तय की गई।
यह लगेगी पेनल्टीमहाविद्यालयों को पेनल्टी सहित 31 अक्टूबर 2019 तक सम्बद्धता दी जा सकेगी। निर्णय अनुसार 31 अगस्त तक 1 लाख, 30 सितम्बर तक 1 लाख 25 हजार व 31 अक्टूबर तक 1.50 लाख रुपए पेनल्टी देनी होगी। विश्वविद्यालय में कौशल विकास से सम्बन्धित विभिन्न कोर्स संचालन की जिम्मेदारी प्रबन्ध मंडल के सदस्य प्रो. आई.वी. त्रिवेदी को सौंपी गई। बैठक में एडीएम राजेश वर्मा, सुखाडिय़ा विवि से प्रो संजय लोढा, मीरा कन्या महाविद्यालय से डॉ अशोक सोनी, डॉ सीमा भूपेन्द्र, दिनेशचंद जैन, डॉ हितेश पाटीदार, कुल सचिव सोहन सिंह उपस्थित थे। अभियन्ता मोहकम सिंह ने मास्टरप्लान के अनुसार भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी दी।
यह है लेखा-जोखा
22 करोड़ आय5 करोड़ व्यय
17 करोड़ बचत16 करोड़ का निर्माण कार्य तय
8 करोड़ इस वर्ष करेंगे भुगतान25 करोड़ से पूर्व में निर्माण कार्य जारी
 
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -