Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
गहलोत सरकार ने जारी किया वसुंधरा राज में अटका खिलाड़ियों का ‘सम्मान’, जाने पूरा मामला | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

गहलोत सरकार ने जारी किया वसुंधरा राज में अटका खिलाड़ियों का ‘सम्मान’, जाने पूरा मामला

जयपुर।
राज्य की गहलोत सरकार ने पदक विजेता खिलाड़ियों की 4 वर्षों से लंबित पुरस्कार राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पैरा एथलीट और एशियाई खेलों में पदक विजेता सुन्दर सिंह गुर्जर के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 30 लाख रूपए और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर को 10 लाख रूपए देने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस लंबित पुरस्कार राशि को जारी करने के निर्देश दिए हैं।
 
पूर्ववर्ती सरकार के दौरान जारी नहीं हुई थी राशि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 में इंडोनेशिया (जकार्ता) में आयोजित 18वें एशियाई खेलों में सुन्दर सिंह गुर्जर के जेविलियन थ्रो में रजत पदक और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख एवं 10 लाख रूपए और कृष्णा नागर के बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर 10 लाख रूपए की पुरस्कार राशि देय थी, जो पिछली सरकार के समय जारी नहीं की गई।
 
जारी हो रहा ‘अटका सम्मान’ मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के आठ अन्य पदक विजेताओं के लिए भी एक करोड़ 30 लाख रूपए की पुरस्कार राशि मई माह में जारी की थी। अन्य राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए राज्य सरकार की ओर से देय पुरस्कार राशि भी वर्ष 2015 से अटकी हुई थी, जिसमें कुल 1 हज़ार 776 खिलाड़ियों के लिए 9 करोड़ 85 लाख रूपये की पुरस्कार राशि का भुगतान भी पिछले महीने किया गया है।
सीएम गहलोत ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की बकाया पुरस्कार राशि के भुगतान के लिए 13 करोड़ रूपए की राशि का बजट प्रावधान किया गया है।
 
…और अब सुन्दर को मिले अर्जुन अवार्ड राजस्थान के सुंदर सिंह गुर्जर को पैरा खेल एथलेटिक्स में अर्जुन अवार्ड से नवाज़ा जा रहा है। हिंदुस्तान के लिए उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन इन अवार्ड्स के लिए किया गया है। 12 सदस्यीय समिति ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की बैठक में खिलाडिय़ों के नामों की सिफारिश की। सुन्दर के अलावा अर्जुन अवार्ड पाने वालों की सूची में तजिंदरपाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस याहिया (एथलेटिक्स), एस. भास्करन (बॉडी बिल्डिंग), सोनिया लाठर (बॉक्सिंग), रविन्द्र जडेजा (क्रिकेट), चिंगलियाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोट्र्स), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), अंजुम मौदगिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), पूनम यादव (क्रिकेट) स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स),भामिदपति साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन शेरगिल (पोलो) शामिल हैं।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago