- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsप्लॉट बेचने के लिए जेल से फोन पर दी धमकी, गैंगस्टर बराल...

प्लॉट बेचने के लिए जेल से फोन पर दी धमकी, गैंगस्टर बराल गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर. प्लॉट बेचने के लिए जेल से फोन पर धमकी देने पर गैंगस्टर सुभाष बराल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बराल के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, प्लॉट कब्जाने, हत्या का प्रयास के दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। सरपंच सरदार राव की हत्या में शामिल रहा है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी वंदिता राणा ने बताया कि अशोक कुमार जांगिड निवासी बराल हाल जयपुर रोड का आदर्श कालोनी में प्लॉट है। प्रेेमचंद वर्मा ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। इसके बाद पट्टा बनवाने के लिए आवेदन कर दिया। वहीं अशोक कुमार ने भी नगर परिषद में पट््टा बनवाने के लिए आवेदन किया तो भागीरथमल नायक ने नकली स्वामी बताकर आपति दर्ज करा दी। ये सब मिलकर प्लॉट को कम कीमत में खरीदना चाहते थे। दबाव बनाने के लिए इन्होंने मिलकर गैंगस्टर सुभाष बराल से भी फोन पर धमकी दिला दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रेमचंद सहित दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गैंगस्टर सुभाष बराल को भी दौसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दौसा जेल से ही उसने प्लॉट को बेचने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि बराल निवासी मास्टर देवाराम जमीन को चिन्हित कर प्लॉट को विवादित करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाता है। इसके बाद प्लॉट को कम कीमत में बेचने के लिए भतीजे सुभाष मंूंड से फोन करवा कर जान से मारने की धमकी दिलाता है। पुलिस अब गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -