- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपहले कम बारिश से अगेती फसल नष्ट, फिर पछेती डूबी, अब बारानी...

पहले कम बारिश से अगेती फसल नष्ट, फिर पछेती डूबी, अब बारानी से उम्मीद बंधी

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी में मानसून सीजन में दो बारिश के बीच बढ़ते अंतराल ने किसानों को खासी उलझन में डाल दिया है। मौसम परिचक्र में अचानक हो रहा बदलाव किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। बेमौसम बारिश के कारण दिनों-दिन किसान का नुकसान बढ़ रहा है। अगेती फसल कम बारिश के कारण नष्ट हो गई, वहीं पछेती फसल अब पानी में डूबने के कारण खराब हो रही है। ऐसे में किसान को खरीफ सीजन में की गई मेहनत का मोल नहीं मिलता नजर आ रहा है। इस समय हुई बारिश के कारण प्राकृतिक पळाव होने व नमी बढऩे से बारानी खेतों में चना व तारामीरा एवं सरसों की बुवाई का रकबा बढ़ जाएगा। वहीं अच्छी बारिश होने से बारानी में उत्पादन भी बेहतर मिलने की उम्मीद है।
आगे भी बरसात के आसार इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान में दक्षिण- पश्चिम मानसून फिर लौटेने के आसार जताए हैं। जिससे एकबार फिर प्रदेश में बरसात का दौर लौटेगा। मानसून के 6 अक्टूबर तक लौटने की संभावना है। जिसके बाद करीब एक सप्ताह तक प्रदेश में बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएँ स्थापित होने से 5 अक्टूबर से वायुमंडल के निचले स्तरों में एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन का विकास होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव में राज्य में नमी व बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। ऐसी स्थितियां होने से राज्य के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत लगभग 6 अक्टूबर से फिर से होने की संभावना है।
आगामी सप्ताह में ऐसा रहेगा मौमसमौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में 1 से 4 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 5 अक्टूबर से मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इधर, पश्चिमी राजस्थान में रविवार से मौसम मौसम साफ रहने की संभावना है। सप्ताह के दौरान राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जबकि महीने के दूसरे सप्ताह में पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बरसात होने व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य के आसपास बरसात की संभावना है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -