Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
एक दिसंबर से टाेल पर वाहन चालकाें के लिए फास्टटेग जरूरी, नकद राशि देने पर जुर्माना | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);

एक दिसंबर से टाेल पर वाहन चालकाें के लिए फास्टटेग जरूरी, नकद राशि देने पर जुर्माना

Aajkal Rajasthan News / मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

एक दिसंबर से नेशनल हाइवे के टोल पार करने के लिए आपको अपने वाहन पर फास्ट टेग का स्टीकर लगाना जरूरी होगा। टोल राशि का भुगतान आपको फास्ट टेग से ही करना होगा। फास्टटेग नहीं लगाने और नकद राशि देने की जिद करने पर आपको टोल पर जुर्माना देना होगा। इस आशय के आदेश केन्द्र सरकार ने जारी कर दिए हैं और टोल नाकों पर भी इस नई व्यवस्था के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

Aajkal News  को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के सभी नेशनल हाइवे को अपने टोल बूथों पर फास्टटेग से टोल वसूली संबंधी व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किए हैं। टोल नाकों पर टोल संचालकों द्वारा वाहन चालकों को सूचना देने के लिए माइक पर इस आदेश का प्रसारण भी किया जा रहा है।

सरकार ने 1 दिसंबर से सभी प्रकार के वाहनों पर फास्टटेग के स्टीकर लगाने होंगे। वाहन चालक स्टीकर नहीं लगाता है और नकद राशि जमा कराना चाहता है तो उसको टोल शुल्क के साथ जुर्माना भी देना होगा। टोल संचालकों ने 1 दिसंबर से आसपास के क्षेत्रीय गांवों के लोगों के लिए बनाया जाने वाला मासिक पास भी बंद कर देगा। अब यह कार्य फास्टटेग से संचालित होगा।

24 घंटे रिटर्न पर अकाउंट में आ जाएगी राशि

फास्टेग व्यवस्था में 24 घंटे में वापसी शुल्क एक साथ जमा कराने की भी सुविधा हैं। नई व्यवस्था के अनुसार अगर आप अजमेर से जयपुर जाकर 24 घंटे के भीतर आते हैं तो पहली बार तो आपके खाते में पूरी राशि कटेगी, लेकिन बाद में वापसी टिकट पर दी जाने वाली छूट 12 से 24 घंटे के भीतर आपके खाते में जमा हो जाएगी।समय और पेट्रोल की बचतटोल बूथों पर आए दिन लंबा जाम देखने को मिलता है। तकनीकी समस्या और टोल पर पर्ची काटने में समय लगता है। इस वजह से दूसरे वाहन को इंतजार करना पड़ता है। लेकिन फास्टेग सुविधा शुरू होने के बाद जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा डीजल-पेट्रोल की बचत भी होगी। वर्तमान में जीवीके टोल से एक दिन में औसत 30 हजार वाहन गुजरते हैं।

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

फास्टटेग।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago